EXPLAINER: ऋषभ पंत की जगह इंग्लैंड क्यों नहीं जाएंगे ईशान किशन? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
EXPLAINER On Ishan Kishan: टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक तेज गेंद उनके टखने पर लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। पंत ने बाद में दोबारा बल्लेबाज़ी की लेकिन स्कैन के बाद उन्हें पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
ईशान किशन को भी लगी है चोट (EXPLAINER On Ishan Kishan)
बीसीसीआई ने पंत की जगह ईशान किशन को बुलाने का फैसला किया था, लेकिन अब खबर है कि ईशान किशन खुद भी चोटिल हैं और इंग्लैंड नहीं जा सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ईशान किशन का एक्सीडेंट हो गया है। वे स्कूटी से गिर गए और उनके बाएं पैर में 10 टांके आए। हालांकि अब टांके निकाल दिए गए हैं, लेकिन फिलहाल उनके पैर पर प्लास्टर है और वे फिट नहीं हैं।

नारायण जगदीशन को टीम इंडिया में मौका
ईशान की जगह अब चयनकर्ताओं ने तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ नारायण जगदीशन को टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में शामिल करने का फैसला किया है। वे पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड पहुंचेंगे। दिलचस्प बात ये है कि जगदीशन ने अब तक भारत या इंडिया ए की ओर से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने 52 मैचों में 47.50 की औसत से 3373 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड की स्थिति मजबूत
आईपीएल में वे चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उनके पास विकेटकीपिंग का भी अच्छा अनुभव है, जो टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दूसरी ओर चौथे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 332/2 रन बना लिए। ज़ैक क्रॉली ने 84 और बेन डकेट ने 94 रनों की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड अब भारत के 358 रनों के जवाब में केवल 26 रन पीछे है और मुकाबले में मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम इंडिया पहले ही इस टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में पंत की गैरमौजूदगी और ईशान का चोटिल होना टीम के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications