Explainer: पाकिस्तान नहीं ये टीम होगी भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती? कहीं टूट न जाये एशिया कप जीतने का सपना!

Explainer Asia Cp 2025: एशिया कप की शुरुआत से पहले हर तरफ चर्चा सिर्फ भारत और पाकिस्तान की हो रही है। सभी मान रहे हैं कि भारत खिताब का सबसे बड़ा दावेदार है और पाकिस्तान चौंका सकता है। लेकिन इस बीच एक ऐसी टीम है, जिसे नज़रअंदाज़ करना बहुत बड़ी गलती होगी। हम यहां बात कर रहे हैं राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम की। यह टीम हाल के वर्षों में जिस तरह प्रदर्शन कर रही है, वह किसी भी बड़े नाम के लिए चुनौती कम नहीं है।

अफगानिस्तान बन सकता है बड़ा खतरा (Explainer Asia Cp 2025)

अफगानिस्तान ग्रुप बी में है, जहां उसके साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग हैं। इस ग्रुप से सुपर-4 में जगह बनाना अफगानिस्तान के लिए मुश्किल नहीं दिखता। वजह साफ है। स्पिन फ्रेंडली पिचों पर अफगानिस्तान का खेल बेहतरीन है। पिछला वनडे वर्ल्ड कप याद करिए, जब भारत में खेले गए उस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराया था। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया को भी हार के कगार पर पहुंचा दिया था।

Explainer 1

टीम में कई मैच विनर गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप में भी इस टीम ने बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी ताकत साबित की। यानी यह टीम बड़े टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने की क्षमता रखती है। अब बात करें एशिया कप स्क्वॉड की। अफगानिस्तान ने बहुत मजबूत टीम उतारी है। कप्तान राशिद खान की अगुआई में स्पिन डिपार्टमेंट बेहद खतरनाक है। उनके साथ मजीब उर रहमान, नूर अहमद और अल्लाह ग़ज़नफ़र जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी बल्लेबाज़ को परेशान कर सकते हैं।

इन टीमों से होगा अफगानिस्तान का सामना

बल्लेबाज़ी में रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी और गुलबदीन नैब जैसे नाम हैं, जिनके पास बड़े मैच का अनुभव है। तेज गेंदबाज़ी में फ़ज़लहक फ़ारूकी, नवीन-उल-हक और आजमतुल्लाह उमरज़ई मौजूद हैं, जो शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में माहिर हैं। अफगानिस्तान का शेड्यूल भी देख लीजिए। 9 सितंबर को पहला मैच हांगकांग से, फिर 16 सितंबर को बांग्लादेश और 18 सितंबर को श्रीलंका से। सुपर-4 में पहुंचने के बाद यह टीम किसी को भी हरा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+