EXPLAINER: धमाकेदार शुरुआत फिर भी फिसड्डी साबित हुई दिल्ली, आखिर किसने डुबोई टीम की लुटिया?

EXPLAINER, Delhi Capitals: बुधवार 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के खिलाफ 59 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली की टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई। आईपीएल 2025 की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ करने के बाद शायद ही किसी ने सोचा होगा कि दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी। दिल्ली की इस खराब प्रदर्शन के कई कारण हो सकते हैं...

दिल्ली को मिली मुंबई के खिलाफ हार (EXPLAINER, Delhi Capitals)

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई की टीम को 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 18.2 ओवरों में 121 रनों पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह और मिशेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट लेकर मुंबई की जीत में अहम योगदान दिया। दिल्ली ने 22 अप्रैल से आईपीएल 2025 में कोई मैच नहीं जीता। यही वजह है कि टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

EXPLAINER 1

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

दिल्ली के आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल होने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन है। दिल्ली के पास टूर्नामेंट में कभी भी एक मजबूत ओपनिंग जोड़ी नहीं रही है। उन्होंने बेस्ट जोड़ी बनाने की कोशिश की, लेकिन उनमें से कोई भी काम नहीं आया। नतीजतन शुरुआत में ही यानी पावरप्ले में ही दिल्ली की टीम मुकाबले में पीछे होती रही है।

केएल राहुल के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज

दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 12 पारियों में 56 की औसत और 148.67 की स्ट्राइक रेट से 504 रन बनाए हैं। केएल राहुल को टीम के अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। हालांकि, अभिषेक पोरेल ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है, लेकिन 13 पारियों में उनके नाम 301 रन हैं, जिसमें सिर्फ एक 50 से अधिक का स्कोर है। फाफ डु प्लेसिस का खराब फॉर्म दिल्ली के लिए पूरे सीजन चिंताजनक ही रहा।

फाफ डु प्लेसिस का नहीं चला बल्ला

फाफ डु प्लेसिस ने 120.94 की स्ट्राइक रेट से आठ पारियों में 179 रन बनाए हैं। करुण नायर ने मुंबई के खिलाफ एक धमाकेदार पारी खेली थी, लेकिन इस पारी के बाद वह कुछ नहीं कर सके। दिल्ली के तेज गेंदबाजी विभाग ने भी टीम को निराश किया है, शुरुआती ओवर में टीम विकेट लेने में सफल नहीं हो सकी। गेंदबाज कभी भी विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।

गेंदबाजों ने भी किया निराश

अगर हम आईपीएल 2025 में दिल्ली के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखें तो मिशेल स्टार्क ने 10 पारियों में 14 विकेट लिए। लेकिन वह महंगे रहे और उनका इकॉनमी रेट 10 से ज्यादा रहा। अन्य गेंदबाजों में मुकेश कुमार ने 11 पारियों में 11 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी 10 से ज्यादा है। दुष्मंथा चमीरा ने पांच पारियों में 11.40 की इकॉनमी रेट से सिर्फ चार विकेट लिए हैं, जबकि मोहित शर्मा ने सात पारियों में 10 की इकॉनमी रेट से दो विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+