Explained: एशिया कप में भारत-पाक के बीच होगी 3 बार टक्कर? जानिए यह कैसे होगा संभव

India vs Pakistan: एशिया कप का शेड्यूल आने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का दिन भी पता चल गया। यूएई में टूर्नामेंट खेला जाएगा और बीसीसीआई मेजबान है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है, इससे लीग चरण का मुकाबला होना तो तय है।

भारत के साथ पाकिस्तान के अलावा यूएई और ओमान जैसी टीमो को रखा गया है। चार-चार के हिसाब से दो ग्रुप बनाए गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। यह एक मैच तो फिक्स है। सब सवाल यह है कि इसके अलावा और कितने मैच होंगे।

india vs pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा तीव्रता वाला होता है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो अब इस मैच में और ज्यादा गर्माहट देखने को मिलेगी। दोनों टीमों की तरफ से जोर लगाया जाएगा और देश में बैठे दर्शक चाहेंगे कि पाकिस्तान को किसी भी हाल में पराजित किया जाए।

एशिया कप 2025 के सुपर फॉर में ग्रुप A और ग्रुप B की शीर्ष दो-दो टीमें क्वालीफाई करेंगी। इस चरण में चारों टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी। ग्रुप A की दो क्वालिफाई टीमों के बीच मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों क्वालीफाई करते हैं, तो इस दिन दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

India vs Pakistan: तीन मैचों की संभावना

टूर्नामेंट में यह दोनों टीमों का दूसरा मैच होगा क्योंकि लीग चरण में एक बार भिड़ंत 14 सितम्बर को हो जाएगी। अब सुपर फॉर की दो टॉप टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उस कंडीशन में अगर भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल में होंगे, तो एक और टक्कर होगी। इस तरह दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

India vs Pakistan: कम से कम दो मैच

इस समय की स्थिति को देखते हुए कह सकते हैं कि भारत-पाक के बीच कम से कम दो मैच तो होने चाहिए। यूएई और ओमान को पाकिस्तानी टीम हराते हुए अगले चरण तक चली जाएगी। अगर इन दोनों में से कोई भी टीम पाक को पटखनी देती है, तो यह एक बड़ा उलटफेर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+