Explained: क्या ड्रीम 11 पर BCCI लगाएगा जुर्माना? अनुबंध बीच में समाप्त करने पर पेनल्टी का नियम
Dream11: भारत सरकार के ऑनलाइन गेमिंग बिल से पैसों से गेम खिलाने वाली कई कंपनियों पर गाज गिरी है। ड्रीम इलेवन भी उनमें से एक है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए ड्रीम इलेवन जर्सी स्पॉटन्सर के रूप में काम कर रही थी लेकिन अब वह अनुबंध समाप्त हो गया है।
ड्रीम इलेवन के साथ बीसीसीआई का अनुबंध अगले साल तक के लिए था लेकिन बीच में ड्रीम इलेवन ने कदम पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में अब एशिया कप के लिए बोर्ड को न्य प्रायोजक खोजना पड़ेगा और शायद बोर्ड ने इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ड्रीम11 के प्रतिनिधि BCCI कार्यालय आए और CEO हेमांग अमीन को सूचित किया कि वे करार को आगे जारी नहीं रख पाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, वे एशिया कप के लिए टीम के स्पॉन्सर नहीं होंगे। BCCI जल्द ही नया टेंडर जारी करेगा।
Dream11 के साथ कितने रुपये की डील
बीसीसीआई के साथ ड्रीम इलेवन ने तीन साल के लिए 358 करोड़ रुपये में डील की थी, यह जर्सी के लिए थी, किट स्पॉन्सर अलग होता है। एशिया कप भी इस डील में शामिल था लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। बोर्ड को अगले कुछ ही दिनों में नया प्रायोजक चाहिए होगा।
क्या Dream11 पर लगेगा फाइन?
बोर्ड और ड्रीम इलेवन के अनुबंध में लिखा गया है कि अगर सरकार के किसी नियम की वजह से कंपनी का बिजनेस प्रभावित होता है तो उस कंडीशन में कंपनी बीसीसीआई को किसी भी तरह का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है। इससे ड्रीम इलेवन के ऊपर बोर्ड की तरफ से कोई पेनल्टी लागू नहीं होगी, भले ही अनुबंध बीच में समाप्त किया गया है लेकिन अनुबंध में शर्त शामिल है।
बोर्ड के पास समय काफी कम
एशिया कप का आगाज 9 सितम्बर से होगा, यह देखना होगा कि इतने कम समय में बोर्ड टीम इंडिया की जर्सी के लिए कोई प्रायोजक खोज पाने में सफलता प्राप्त करता है या नहीं। हालांकि कम समय में भी यह काम हो सकता है। हर किसी की नज़रें अब बीसीसीआई के ऊपर हैं।












Click it and Unblock the Notifications