Explained: शुभमन गिल को क्यों बनाया एशिया कप में उपकप्तान? जायसवाल को बाहर करने का क्या है कारण

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए जब तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई थी, तब यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल करने की खबरें लगातार आ रही थी। टीम की घोषणा के समय जायसवाल का नाम गायब था। इससे भी हैरानी वाली बात शुभमन गिल को उपकप्तान बनाना था।

माना तो यही जा रहा था कि गिल को टीम में नहीं रखा जाएगा और तीन ओपनरों में तीसरा नाम जायसवाल का होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर ओपनर रखा गया और जायसवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

asia cup 2025

अब एक सवाल यह भी है कि गिल को उपकप्तान क्यों बनाया गया है। हार्दिक पांड्या, बुमराह, सैमसन कई खिलाड़ी थे, तो गिल को ही इसके लिए क्यों चुना गया। इसका जवाब सूर्यकुमार यादव ने दिया। प्रेस वार्ता में गिल को टीम में लाने को लेकर सूर्या ने कहा कि यह टी20 का एक नया चक्र है। यह उसके (गिल) लिए एक अवसर है और हमें खुशी है कि वह हमारे साथ है।

सूर्या के इन शब्दों में काफी कुछ छुपा हुआ है। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है, उसके लिए गिल के पास एशिया कप एक बड़ा मौका है। इसके अलावा सूर्या के बाद टीम इंडिया को टी20 में कौन लीड करेगा? यह भी एक सवाल है और इसका जवाब भी गिल है।

शुभमन गिल के लिए क्या योजना

शुभमन गिल को भविष्य में टी20 टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है। टेस्ट टीम की कप्तानी पहले से उनके पस है और अब टी20 में वह उपकप्तान हैं। एकदिवसीय टीम में भी गिल उपकप्तान हैं। वहां रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं। उधर भी गिल कप्तान बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। इन सब चीजों को देखते हुए गिल को एशिया कप में उपकप्तान बनाकर शामिल किया गया है।

जायसवाल को क्यों रखा बाहर

यशस्वी जायसवाल को अगर टीम में शामिल किया जाता, तो प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बन पाती। उनको बाहर कर एक अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल करने की योजना है। एक और खास बात यह है कि गिल ओपन भी कर सकते हैं और नीचे भी खेल सकते हैं। इस वजह से जायसवाल की जगह नहीं बनी और गिल बाजी मार गए। ऐसा नहीं है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए यही टीम फिक्स है, जायसवाल के पास टीम में वापसी का मौका है। अजित अगरकर ने भी कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए यही टीम फिक्स नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+