Explained: क्यों रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में करना चाहिए ओपन?

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को हराने एक साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी भी कर ली। कंगारुओं की नजरें अब अगले मैच पर है।

ब्रिस्बेन के गाबा में अगला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। पिछले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा निचले क्रम पर खेले थे। ओपनर के तौर पर खेलने वाले रोहित शर्मा ने छठे स्थान पर बल्लेबाजी की थी। हालांकि टीम को उनका बैटिंग ऑर्डर बदलने का कोई फायदा नहीं हुआ।

rohit sharma

केएल राहुल को ओपन कराया गया था, वह पहली पारी में 37 और दूसरी पारी में 7 रन बना पाए। उधर रोहित शर्मा दोनों पारियों में डबल डिजिट तक नहीं जा पाए थे। अब ब्रिस्बेन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को अपना बैटिंग क्रम ऊपर रखना चाहिए।

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने जब बतौर ओपनर खेलना शुरू किया, तो टीम इंडिया को भी फायदा हुआ। रोहित ने 44 के औसत से रन बनाए हैं और 12 शतकीय पारियां भी आई हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए रोहित को ओपन ही करना चाहिए। निचले क्रम में खेलने से फायदा नहीं होगा। टीम का हित देखना जरूरी है।

रोहित शर्मा जब भी टेस्ट क्रिकेट में ऊपर खेलते हैं, तो गेंदबाज को दबाव में लाने का प्रयास करते हैं। वह नई गेंद के ऊपर अटैक करने के लिए जाते हैं। इससे टीम को लाभ होता है। व्यक्तिगत तौर पर रोहित को भी क्रीज पर टिकने में मदद मिलती है।

केएल राहुल लम्बे समय से ओपनर के तौर पर खेले नहीं हैं। पर्थ में वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे थे लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा ही ओपन करते आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को संभालने के लिए रोहित शर्मा जैसा आक्रामक ओपनर ही अगले टेस्ट में खेलना चाहिए। छठा नम्बर केएल राहुल के लिए रख लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+