Explained: अचानक रविन्द्र जडेजा को क्यों बनाया टेस्ट टीम का उपकप्तान? कारण कर देगा हैरान
Explained: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस चक्र में भारतीय टीम पहली बार घरेलू मैदान पर खेलने के लिए तैयार है। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस बार बाहर किये गए हैं। आठ खिलाड़ी बदले गए हैं और इसका कारण कंडीशंस, कॉम्बिनेशन आदि है।
कप्तान शुभमन गिल हैं लेकिन उपकप्तान रविन्द्र जडेजा को बनाया गया है। इंग्लैंड दौरे पर जडेजा टीम इंडिया के उपकप्तान नहीं थे। बड़ा सवाल यही है कि कुछ ही समय में ऐसा क्या हो गया, जो जडेजा को इस पोजीशन पर लाया गया है।

बुमराह भी एक विकल्प थे लेकिन जडेजा को ही क्यों उपकप्तान बनाया गया। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत थे। उनका प्रदर्शन वहां धांसू रहा था। इसके बाद दौरे के अंत तक पंत चोटिल हो गए थे। वह पूरी तरह ठीक नहीं हैं।
क्यों बनाया Ravindra Jadeja को उपकप्तान
पंत टीम में नहीं हैं, इसलिए जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में ध्रुव जुरेल और जगदीशन को बतौर विकेटकीपर टीम में रखा गया है। पंत की जगह किसी को उपकप्तान बनाना था, ऐसे में जडेजा से बेहतर विकल्प शायद नहीं होता। बुमराह पहले ही इस तरह जिम्मेदारी को निभा चुके हैं।
भारत की स्पिन पिचों पर जडेजा के साथ कुलदीप यादव को रखा गया है। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि इन सभी स्पिनरों को मौका नहीं मिलेगा। यह देखना होगा कि जडेजा के साथ टीम में अन्य स्पिनर कौन होगा।
Ravindra Jadeja का टेस्ट करियर
टेस्ट क्रिकेट में रविन्द्र जडेजा ने कुल 85 मुकाबले खेले हैं। उनके बल्ले से 38886 रन आए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 27 चौके और 5 छक्के जमाए हैं। गेंदबाजी में भी जडेजा ने धमाल मचाया है। उनके नाम रेड बॉल क्रिकेट में कुल 330 विकेट हैं। 15 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल प्राप्त किये हैं। 3 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। आने वाले मैचों में उनके ये आंकड़े और बेहतर होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications