Explained: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में खिलाड़ियों ने क्यों पहनी काली पट्टी? कारण काफी बड़ा है

England vs Sri Lanka: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज से टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो गया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार थीं। निर्धारित समय पर मुकाबला शुरू हो गया लेकिन मेहमान श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

श्रीलंका की खराब शुरुआत रही, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धमाका कर दिया। इस बीच यह देखने को मिला कि प्लेयर्स ने अपने हाथों में काली पट्टी बाँधी हुई थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ऐसा किया।

england and sri lanka

इसके पीछे वजह भी काफी बड़ी है। कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की मौत हो गई थी। श्रीलंकाई टीम के पूर्व दिग्गज ग्राहम थॉर्प ने ख़ुदकुशी कर ली थी। अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीजेंड को श्रद्धांजलि देने के लिए यह फैसला लिया और प्लेयर्स ने काली पट्टी अपने हाथ की भुजाओं पर बाँधी।

ग्राहम थॉर्प को ट्रिब्यूट देते हुए इंग्लिश प्लेयर्स ने मौन भी रखा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी सामने आया है और कैप्शन भी लिखा है कि यह आपके लिए है थॉर्प। प्लेयर्स के अलावा फैन्स ने भी मौन रखते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। अंपायरों ने भी ब्लैक आर्म बैंड पहना।

श्रीलंकाई टीम ने बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन यह खराब रहा। करुणारत्ने और मदुश्का दोनों ही सस्ते में आउट होकर चलते बने। दोनों ने क्रमशः 2 और 4 रनों का स्कोर बनाया। उनके बाद एंजेलो मैथ्यूज अपना खाता तक नहीं खो पाए और जीरो पर आउट हो गए। कुसल मेंडिस भी 24 पर आउट हो गए। 5 विकेट महज 72 के स्कोर पर गिर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+