Explained: चैम्पियंस ट्रॉफी सेरेमनी में क्यों नहीं आया पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि, हंगामे के बीच ICC का खुलासा
Champions Trophy Final: चैम्पियंस ट्रॉफी सम्पन्न हो गई और टीम इंडिया ने जीत के साथ धमाल कर दिया। भारतीय टीम की जीत पर हर किसी को ख़ुशी हुई। टीम इंडिया से प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी वहां मौजूद थे। जैकेट्स उन्होंने पहनाए। इसके बाद आईसीसी के हेड जय शाह ने ट्रॉफी प्रदान की।
पाकिस्तान मेजबान था लेकिन ऐसा लग रहा था कि होस्टिंग कंट्री इंडिया ही है। भारतीय टीम की जीत के बाद सेरेमनी में देखा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई प्रतिनिधि नहीं आया है। मेजबान देश होने के नाते किसी को तो वहां होना ही चाहिए था।

इसके बाद पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठा दिया और आईसीसी के ऊपर ही सवाल खड़े किये कि ऐसा क्यों किया गया। पाकिस्तान होस्ट कर रहा था, तो किसी प्रतिनिधि को होना था। आईसीसी ने अब हंगामे के बीच अपना बयान जारी कर दिया है।
आईसीसी के प्रवक्ता ने साफ़ कर दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई पदाधिकारी क्यों नहीं था। पीसीबी के प्रेसिडेंट उपलब्ध ही नहीं थे और नियमों के अनुसार वह स्टेज पर जाने के हकदार थे। ऑफिस बियरर्स को ही इस तरह के इवेंट में बुलाया जा सकता है।
आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा कि श्री नकवी अनुपलब्ध थे और यात्रा नहीं कर रहे थे। केवल ऑफिस बियरर्स को ट्रॉफी प्रजेंटेशन के लिए बुलाया जा सकता है, इसलिए पीसीबी से कोई भी ऑफिस बियरर उसके लिए उपलब्ध नहीं था। वे (पीसीबी) मेजबान थे, उन्हें वहां होना चाहिए था।
इस बीच पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वहां मौजूद थे। वे इस इवेंट के डायरेक्टर भी थे लेकिन उनको कोई आमंत्रण नहीं मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके साथ आईसीसी अधिकारीयों का कम्युनिकेशन गैप हो गया, इस वजह से नहीं बुलाया जा सका। अब पीसीबी इस मामले को आईसीसी के सामने उठाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications