Explained: अर्जुन तेंदुलकर का नाम आज IPL नीलामी में क्यों नहीं आया? जानिए क्या है इसका कारण
IPL Auction 2025: आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन कई बड़े नामों के ऊपर बोली लगी और धमाकेदार अंदाज में नीलामी देखने को मिली। टीमों के बीच बिड वॉर भी हुआ और पंजाब किंग्स ने बाजी मारी। पंजाब के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे, इस वजह से उनका दबदबा भी रहा।
ऋषभ पंत सबसे महंगे बिके, उनको 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया। श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा। और भी प्लेयर्स के ऊपर करोड़ों की बोली लगी। अनकैप्ड प्लेयर्स में भी कुछ खिलाड़ी अच्छी रकम ले गए।

इन सबके बीच अर्जुन तेंदुलकर के ऊपर बोली लगने का इंतजार हर किसी को था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अर्जुन तेंदुलकर के ऊपर बिड लगाने के लिए उनका नाम ही नहीं आया। सवाल है कि ऐसा क्यों किया गया? इसका स्पष्ट तौर पर एक जवाब भी है।
दरअसल जिन सेट्स की आज नीलामी होनी थी। उनमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम नहीं था। इस वजह से वह नीलामी के लिए नामों में नहीं थे। बीसीसीआई ने यह पहले ही तय कर दिया था कि पहले दिन किन नामों और कितने सेट्स के लिए बोली लगाई जाएगी। पिछले सीजन अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।
क्रिकबज के अनुसार बीसीसीआई ने पहले दिन 84 नामों को ऑक्शन में रखा था। उनके लिए कुल 12 सेट थे। सबसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के धुरंधरों पर बोली लगी। इसके बाद यह अनकैप्ड प्लेयर्स तक आई। 12वां सेट अंतिम था और इसमें अनकैप्ड स्पिनरों को रखा गया था।
अर्जुन तेंदुलकर का नाम कल भी काफी देरी से आने वाला है क्योंकि वह 21वें सेट का हिस्सा हैं। अब फैन्स को इस ऑल राउंडर के लिए दूसरे दिन इंतजार करना पड़ेगा। साल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपना करियर मुंबई इंडियंस के साथ शुरू किया था। 2020 आईपीएल के बचे हुए हिस्से के लिए वह मुंबई की टीम के साथ यूएई गए थे और अगले साल उनको 20 लाख में खरीदा गया।
इसके बाद साल 2023 में उनके ऊपर 30 लाख तक की बोली लगी। गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगी थी। मुंबई ने उनको खरीद लिया। 2023 में उन्होंने मुंबई के लिए 4 मैच खेले। 2024 में अर्जुन ने एक मैच खेला। एक बार फिर मुंबई उनके लिए बोली लगा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications