Explained: भारत-पाकिस्तान दोनों WCL फाइनल में पहुंचे तो क्या होगा? टूर्नामेंट वहीं हो जाएगा खत्म?

India vs Pakistan WCL: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार को होना था लेकिन बड़े प्लेयर्स द्वारा मना करने के बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर काफी शोर देखने को मिला था। हालांकि टूर्नामेंट फ़िलहाल चल रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते निम्न स्तर पर हैं। WCL का आयोजन रिटायर्ड प्लेयर्स के साथ हो रहा है और वेन्यू इंग्लैंड है। भारत के शिखर धवन, इरफ़ान पठान, युसूफ पठान हरभजन सिंह जैसे बड़े नामों ने मैच में नहीं खेलने का फैसला लिया था।

india vs pakistan

पाकिस्तान का हर तरह के इवेंट में बहिष्कार करने की मांग हो रही है। इस बीच एक बड़ा सवाल यह है कि अगर वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हो जाती हैं, तो क्या होगा।

आयोजकों की तरफ से कहा गया है कि सेमीफाइनल तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला नहीं कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद अगर फाइनल में दोनों टीमें पहुँच जाती हैं, तो उसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। इस पर फ़िलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

India vs Pakistan: दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो क्या?

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक किसी भी स्थिति में मैच होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। लीग चरण में अपना नाम वापस लेकर देश का समर्थन में उतरने वाले खिलाड़ी फाइनल में भी नहीं खेलेंगे। अगर फाइनल में दोनों टीमों को जाने का मौका मिलता है, तो मुकाबला रद्द किया जा सकता है। इस कंडीशन में दोनों टीमों को चैम्पियन घोषित किया जा सकता है।

India vs Pakistan: सेमीफाइनल में फंसेगी चीजें

सेमीफाइनल में मामला फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर वहां मैच रद्द किया जाएगा, तो टेबल में टॉप टीम अगले चरण में चली जाएगी। हालांकि इस स्थिति से निपटने के लिए फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। आयोजक इसे भी देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+