Explained: रियान पराग कब तक करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? क्यों सैमसन नहीं कर रहे टीम को लीड
RR vs CSK: आईपीएल में दो मुकाबले हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स अपने तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने के लिए मैदान पर उतरी। इस मैच में रॉयल्स की टीम रियान पराग की कप्तानी में खेलने के लिए आई, इससे फैन्स में मन में एक बार फिर से वही पुराना सवाल आ गया।
दर्शकों ने देखा कि पराग ही इस बार कप्तानी कर रहे हैं। पिछले दो मैचों में पराग की कप्तानी में रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा है। अब तीसरे मैच में फिर से उनको कप्तान क्यों बना दिया गया। दर्शक समझ नहीं पा रहे कि आखिर संजू सैमसन क्यों नहीं लीड कर रहे हैं।

सैमसन टीम में होने के बाद भी कप्तानी से दूर क्यों हैं? रियान पराग कब तक टीम की कप्तानी करते रहेंगे आदि प्रश्नों का जवाब माँगना भी जायज है। दरअसल रियान पराग को आईपीएल के शुरुआती तीन मैचों में रॉयल्स की कप्तानी का जिम्मा दिया गया था।
संजू सैमसन की ऊँगली की सर्जरी की वजह से ऐसा हुआ था। वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ। सैमसन बैटिंग तो कर सकते हैं लेकिन विकेटकीपिंग करने के लिए पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। इस वजह से वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी नहीं कर पा रहे हैं। सैमसन बैटिंग ही कर रहे हैं।
इस बीच तीन मैचों का समय अब पूरा हो गया है। तीन ही मैचों के लिए उनको कमान थमाई गई थी। इस स्थिति में अब क्या अगले मैच में सैमसन कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, यह भी एक बड़ा सवाल है। संजू सैमसन को अगले मैच में बतौर कप्तान देखा जा सकता है।
रियान पराग ने गुवाहाटी में लगातार दूसरी बार कप्तानी की है। गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदान है। यहाँ होने वाले दो मैच अब हो गए हैं। बाकी घरेलू मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहां सैमसन की कप्तानी देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications