Explained: मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में क्यों नहीं चुना गया?
IND vs NZ: भारतीय टीम न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के लिए तैयार है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से खेला जाना है। भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। फैन्स को उम्मीदें थी कि इस बार मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल कर लिया जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।
शमी को टीम में शामिल नहीं करने से हैरानी भी हुई है लेकिन इसके पीछे कुछ कारण भी रहे होंगे। शमी को क्यों शामिल नहीं किया गया, उसका विश्लेषण करने का प्रयास करने पर पूरी बात समझ में आती है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शमी बाहर थे।

पिछले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप के बाद शमी के घुटने का ऑपरेशन हुआ था, उसके बाद वह रिकवरी के दौर से गुजर रहे थे। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में शमी वापसी की डगर पर थे लेकिन एक बार फिर से उनको चोट ने जकड़ लिया। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन रिपोर्ट्स में कुछ यही निकलकर आया है।
हालांकि शमी ने अपनी चोट की खबरों को सत्य नहीं बताया था लेकिन अब उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है, ऐसे में सवाल जरुर उठता है कि क्या एक बार फिर से वह चोट से परेशान हैं? शमी का बाहर रहना अच्छा संकेत इसलिए भी नहीं है क्योंकि भारतीय टीम नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी।
कीवी टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की भारतीय टीम के ऊपर नजर डाली जाए, तो शमी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उनको कुछ और वक्त लग सकता है। बीसीसीआई का ध्यान ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरफ होगा। ऐसे में शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय चुना जा सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। यश दयाल को टीम से बाहर रखा गया है। टीम में कुछ प्लेयर्स को ट्रेवल रिजर्व के रूप में शामिल किया गया है। ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications