Explained: केकेआर का मैच किस शहर में होगा शिफ्ट? कब और कहां होगा मुकाबला

IPL 2025: आईपीएल का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा और 22 मार्च को यह मैच खेला जाना है। आईपीएल का आगाज भी इसी मुकाबले के साथ होना है। कोलकाता का स्टेडियम इस मुकाबले के लिए खचाखच भरा होने की उम्मीद है।

हालांकि केकेआर फैन्स के लिए एक बड़ी खबर यह भी है कि यहाँ से प्रमुख मुकाबला दूसरे वेन्यू पर कराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो कोलकाता का एक घरेलू मुकाबला बाहर चला जाएगा, टीम भी नहीं चाहती होगी कि उनका एक मुकाबला अन्यत्र खेला जाएगा।

KKR

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केकेआर का मुकाबला 6 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले को कहीं दूसरेवेन्यू पर शिफ्ट किया जा सकता है। बंगाल क्रिकेट संघ की तरफ से इस मैच की शिफ्टिंग को लेकर बयान आया है, इसमें गुवाहाटी का जिक्र है।

IPL 2025 में केकेआर का मैच कहां होगा शिफ्ट

पीटीआई के अनुसार बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा है कि हमने बीसीसीआई को मैच को पुनर्निर्धारित करने के लिए सूचित किया है, लेकिन बाद में शहर में गेम को पुनर्निर्धारित करने की कोई गुंजाइश नहीं है और अब मैं यह सुन रहा हूं कि यह मुकाबला गुवाहाटी में स्थानांतरित होने जा रहा है।

IPL 2025 में केकेआर का मैच क्यों होगा शिफ्ट

दरअसल केकेआर और लखनऊ के बीच मुकाबला रामनवमी के दिन है। बंगाल में विपक्षी पार्टी इस मौके पर हजारों जुलूस आयोजित करेगी। ऐसे में कानून व्यवस्था का पूरा जिम्मा पुलिस के पास रहेगा और मैच में सुरक्षा व्यवस्था संभालना मुश्किल काम होगा। कोलकाता पुलिस ने इस बारे में सूचित कर दिया है, इसलिए मुकाबला शिफ्ट करने की नौबत आई है।

CAB के अध्यक्ष का क्या कहना है

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कोलकाता पुलिस के साथ कई राउंड की बातचीत की है लेकिन उन्होंने कहा है कि वे उस दिन पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे।

गौरतलब है कि गुवाहाटी का बरसापाड़ा स्टेडियम कोलकाता के करीब ही है, वहां से फ्लाईट लेकर टीमें गुवाहाटी जा सकती हैं और गुवाहाटी का स्टेडियम आईपीएल मैचों के लिए तैयार है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के दो मैच वहां होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+