Interview: IPL की 'ब्यूटी क्वीन' Shefali Bagga की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस, बताया मजेदार किस्सा

Exclusive interview with Shefali Bagga: क्रिकेट एंकर शेफाली बग्गा इन दिनों डीपीएल यानी दिल्ली प्रीमियर लीग में सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया में काम करने से लेकर पॉ़पुलर क्रिकेट एंकर बनने तक का शेफाली का यह सफर आसान नहीं रहा है। शेफाली बग्गा ने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए अपनी जर्नी को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। उन्होंने खासतौर पर फैंस का शुक्रिया अदा किया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम तक पहुंच जाते हैं।

'क्रिकेट फैंस से मुझे मिलता है प्यार'

क्रिकेट फैंस को लेकर शेफाली बग्गा ने कहा कि मुझे उनसे काफी प्यार मिलता रहा है। कुछ एक्सपीरियंस तो ऐसे रहे हैं कि उन्होंने मुझे भरे स्टेडियम में आई लव यू भी कहा। इसके अलावा फैंस अक्सर मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज करते रहते हैं। वो मेरे ड्रेस की तारीफ करते हैं और बताते हैं कि शेफाली हम आपको देखने के लिए स्टेडियम आते हैं। सच कहूं तो ये सब सुनकर मुझे बेहद खुशी मिलती है।

Shefali Bagga 1

बताया मजेदार किस्सा

वनइंडिया से बात करते समय शेफाली के साथ एक मजेदार किस्सा भी होता है। दरअसल, दो फैन उनके पास भागकर आते हैं और फोटो लेने की गुजारिश करते हैं। मामला जानने के लिए जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती है। कुछ लोग मुझे ऐसे भी मिल चुके हैं जो कहते हैं कि हम सिर्फ आपको देखने के लिए ही स्टेडियम में टिकट लेकर आते हैं।

'फैंस से मिलकर स्पेशल फील होता है'

जब फैंस से इतना प्यार और रिस्पेक्ट मिलता है तो मुझे काफी स्पेशल फील होता है। जब मैं आईपीएल भी कर रही थी तो धोनी और कोहली के मैदान पर होने के बावजूद कुछ लोग मेरे नाम से चीयर कर रहे होते हैं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैंने लाइफ में कुछ पाया है। इंसान को इससे ज्यादा और क्या चाहिए होता है।

बताया सबसे यादगार पल

शेफाली की सबसे यादगार यादों में से एक इस साल के आईपीएल के उद्घाटन समारोह की मेज़बानी करना है। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे अच्छी याद इस साल आईपीएल के उद्घाटन समारोह की है। उन्होंने बताया कि खचाखच भरे स्टेडियम में जब उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी की एकरिंग की तो वह पल कभी नहीं भुलने वाला पल था।

खुलकर जीती हैं शेफाली

छोटी सी जिंदगी है, हंस के जियो, भुला के गम सारे दिल से जियो, अपने लिए न सही अपनों के लिए जियो। शेफाली की रील इंस्टाग्राम से लेकर यू-ट्यूब पर वायरल होती रहती है। शेफाली के अंदर का बचपना अभी भी नजर आता है। खुश रहने के लिए अंदर बचपना का होना जरूरी है। आज की लाइफ स्टाइल ऐसी है जहां लोगों में तनाव बहुत है, ऐसे में शेफाली हर पल को खुलकर जीती हैं और हर सिचुएशन में खुश रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+