'T20 World Cup जीतने से ज्यादा खुशी भारत को हराकर मिलती है', फाइनल से पहले बिगड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी के बोल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ मैच शानदार रहे हैं। एक समय वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

England vs Pakistan Shadab Khan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ मैच शानदार रहे हैं। एक समय वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान की इस जीत से पाक क्रिकेट फैंस बेहद खुश हैं। कुछ दिन पहले तक इन खिलाड़ियों पर सवाल खड़े करने वाली पाकिस्तानी मीडिया भी अब इन्हें बेस्ट टीम बता रही है।

पाकिस्तानी टीम को बताया भारत से बेहतर

पाकिस्तानी टीम को बताया भारत से बेहतर

फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने नासिर हुसैन के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुपर-12 में भारत के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार का भी जिक्र किया। शादाब खान ने कहा कि उस मैच ने हमें काफी कुछ सिखाया। भारत से मिली हार के बावजूद हमें यह पता चल गया था कि हमारी टीम भारत से बेहतर है। क्योंकि हमने उस मुकाबले में उनसे बेहतर क्रिकेट खेली थी।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Pak ने फाइनल से पहले अपनाया पुराना नुस्खा, किया ये काम | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा जरूरी भारत को हराना होता है

    वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा जरूरी भारत को हराना होता है

    शादाब खान ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच सबसे ऊपर होता है। इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता है। हम सब बचपन से इसे देखते आ रहे हैं। हमारे लिए वर्ल्ड कप से बड़ी जीत भारत के खिलाफ मैच जीतना होता है। बचपन से ही ऐसा रहा है कि हम वर्ल्ड कप जीतते हैं या नहीं ये ज्यादा जरूरी नहीं है। जरूरी ये ही कि हमें इंडिया को हराना है। इस तरह का दबाव हर खिलाड़ी पर रहता है।

    पाकिस्तान के लिए अच्छा रहा है वर्ल्ड कप

    पाकिस्तान के लिए अच्छा रहा है वर्ल्ड कप

    भारत के खिलाफ मैच में हमने अपना 100 प्रतिशत दिया था। हम मैच जीत नहीं पाए। हालांकि, यह मुकाबला हमें काफी कुछ सीखा गया। बता दें कि भारतीय टीम अब वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। लेकिन टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान ने फाइनल तक का सफर पूरा कर लिया। टीम की जर्नी फैंस को 1992 की याद दिला रही है, जब पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन इस बार ऐसा होगा या नहीं ये तो वक्त ही बता पाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+