ENG vs NZ: बेन स्टोक्स ने खेली 182 रनों की तूफानी पारी, इंग्लैंड के लिए कोई नहीं कर सका था ऐसा

England vs New Zealand, 3rd ODI: संन्यास के बाद वापस वनडे टीम में लौटने वाले बेन स्टोक्स पहले से भी खतरनाक नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स ने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेलने का काम किया है। बेन स्टोक्स ने 182 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर इंग्लैंड की टीम को इस मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेन स्टोक्स के तूफान को रोक नहीं सके।

स्टोक्स ने खेली 182 रनों की पारी: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स ने 182 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। बेन स्टोक्स ने 124 गेंदों में 15 चौके और 9 छक्के की मदद से 182 रन बनाने का काम किया। इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी किसी भी बल्लेबाज ने नहीं खेली थी। बेन स्टोक्स के पास दोहरा शतक जमाने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। स्टोक्स की इस पारी के लिए सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 Ben Stokes 1

इंग्लैंड ने बनाए 368 रन: इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 368 रन पर ऑल आउट हो गई। न्य़ूजीलैंड को इस मैच को जीतने के लिए 369 रन बनाने होंगे। ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए 9.1 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट झटकने का काम किया। बोल्ट के अलावा बेन लिस्टर ने भी तीन अहम विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

182 रन बेन स्टोक्स vs न्य़ूजीलैंड 2023
180 रन जेसन रॉय vs ऑस्ट्रेलिया 2018
171 रन एलेक्स हेल्स vs पाकिस्तान 2016
167* रन रॉबिन स्मिथ vs ऑस्ट्रेलिया 1993
162* रन जोस बटलर vs नीदरलैंड्स 2022
162 रन जेसन रॉय vs श्रीलंका 2016

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, रीस टॉपले।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+