Eng vs Ire 2023: इंग्लैंड-आयरलैंड टक्कर को तैयार, शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, जानें सबकुछ
England vs Ireland Series 2023: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच अगले महीने टेस्ट सीरीज खेला जाएगा। जिसे लेकर शेड्यूल और टीम की जानकारी सामने आ गई है।

England vs Ireland Squads Schedule 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज 2023 से पहले इंग्लैंड की टीम आयरलैंड की मेजबानी करेगी। इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ एक मैच का टेस्ट सीरीज खेलना है। एशेज से पहले इंग्लैंड के लिए यह तैयारी करने का एक बेहतरीन अवसर है।
1 जून से होगा मैच: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एक जून से टेस्ट मैच खेला जाएगा। लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। इस मैच से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टीम से बाहर हो गए हैं। ओली रॉबिन्सन और अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की फिटनेस पर भी संदेह है।
बेन स्टोक्स भी चोटिल: मौजूदा आईपीएल 2023 में चोट से जूझ रहे बेन स्टोक्स का भी इस मैच खेलना अभी तय नहीं है। हालांकि, विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो प्लेइंग इलेवन में वापसी करने के लिए तैयार हैं। सितंबर 2022 में गोल्फ खेलते समय जॉनी बेयरस्टो को चोट लगी थी और तब से वह टीम से बाहर थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट बताएं जा रहे हैं।
ऐसे देखें लाइव मैच: आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर प्रसारित होगी। जहां से फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं।
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क एडेयर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, ग्राहम ह्यूम, टॉम मेयस, एंड्रयू मैकब्राइन, जेम्स मैककोलम, पीजे मूर, कोनोर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन उकर, क्रेग यंग।
आयरलैंड बनाम इंग्लैंड सीरीज शेड्यूल:
26-28 मई: एसेक्स पुरुष बनाम आयरलैंड पुरुष- फर्स्ट क्लास मैच
1-4 जून: इंग्लैंड पुरुष बनाम आयरलैंड पुरुष- टेस्ट मुकाबला (लॉर्ड्स)












Click it and Unblock the Notifications