Stuart Broad: स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया संन्यास का ऐलान, टूटा फैंस का दिल, कहा- आपके बिना टेस्ट क्रिकेट....

Stuart Broad retirement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अगर इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतने में सफल रहती है तो वह इस सीरीज को ड्रा पर खत्म कर सकेगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इंग्लैंड को हराकर एशेज सीरीज अपने नाम करने की होगी।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया संन्यास: साल 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ब्रॉड ने कहा कि यह टेस्ट मैच में उनके टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट होगा। वह इसके बाद इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेंगे।

 Stuart Broad 1

17 साल लंबा रहा करियर: स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए करीब 17 साल तक क्रिकेट खेलने का काम किया है। ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों की 308 पारियों में 602 विकेट झटके हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज सीरीज में भी एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। वह एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। एशेज में सबसे अधिक 195 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न के नाम है।

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे प्रतिक्रियां: स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें लेकर ट्वीट कर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ब्रॉड को रिप्लेस करना इंग्लैंड की टीम के लिए आसान नहीं होगा। साल 2007 में ब्रॉड ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वह लगातार टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+