AUS vs ENG: जो रूट ने शतक के साथ डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे, इंग्लैड ने 393 रन पर घोषित की पहली पारी

एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

AUS vs ENG Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज, 16 जून से एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले सेशन में तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए, जबकि दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान 240 पर पहुंच गया। इस दौरान रूट का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने पहली पारी में 78 ओवर खेले। इस दौरान इंग्लैंड के धुरंधरों ने आठ विकेट के नुकसान पर 393 रन का स्कोर किया है। इस दौरान जो रूट ने 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का साथ स्कोर को चार सौ के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

england vs australia

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो नाथन लियोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि जोश हेजलवुड ने दो विकेट अपने नाम किए। जो रूट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर परेशान किया।

शानदार शतक के साथ जो रूट ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने शुक्रवार को बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के दौरान शानदार शतकीय पारी खेली। ऐसे में अब रूट ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन के टेस्ट शतकों को पीछे छोड़ते हुए अपना 30वां टेस्ट शतक बनाया। दरअसल, टेस्ट में ब्रैडमैन के टेस्ट में कुल 29 शतक हैं।

ENG vs AUS: इंग्लैंड की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, ओली रॉबिंसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+