Ashes 2023 2nd Test: तीन दिन बाद इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया किसका पलड़ा भारी, जानिए किसे मिलेगी जीत
England vs Australia 2nd Ashes Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बड़े स्करो बनाने की होगी।
England vs Australia 2nd Ashes Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 221 रन की बढ़त हासिल कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 91 रन पीछे रह गई। इस ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में एक बार फिर जीत की दावेदार बन गई है।
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया: पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की पोजिशन बेहतर दिखाई पड़ रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने नाबाद 58 रन बनाए। स्टीव स्मिथ छह रन बनाकर नाबाद हैं। स्मिथ ने पहली पारी में शतक जड़ा था। वहीं दूसरी पारी में भी वह टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

बेन स्टोक्स पर फिर उठे सवाल: पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पारी की घोषणा किए जाने के बाद बेन स्टोक्स की आलोचना की गई थी। इंग्लैंड के कप्तान ने दूसरे टेस्ट में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सभी को हैरान कर दिया। क्रिकेट के कई दिग्गज बेन स्टोक्स के इस फैसले को गलत बता रहे हैं। इंग्लैंड को चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का पीछा करना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया जीत सकती है मैच: पहले टेस्ट की तरह दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम कम से कम 400 रन का टारगेट इंग्लैंड के सामने रखना चाहेगी। चौथी पारी में बल्लेबाजों पर दबाव अधिक रहता है, ऐसे में इंग्लैंड के लिए इस मैच में वापसी करना कतई आसान नहीं होगा। इंग्लैंड के जो रूट के प्रदर्शन पर एक बार फिर फैंस की नजरें रहेगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टोंग, जेम्स एंडरसन।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications