इंग्लैंड सीरीज समाप्त, अब कई खिलाड़ियों की होगी छुट्टी! किन प्लेयर्स को किया जाएगा टीम इंडिया से बाहर

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त कर दी। ओवल टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा। हालिया समय में इससे धाकड़ मैच शायद ही देखने को मिला हो। भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज बचा ली और इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

टीम इंडिया में कुछ नए नाम थे और कुछ अनुभवी भी थे। मिश्रित टीम ने सीरीज में धमाल मचाया लेकिन कुछ खिलाड़ी फ्लॉप रह गए। उनको अब टेस्ट टीम से बाहर कर दिया जाएगा। आने वाली सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलना मुश्किल है। उनके बारे में जानना चाहिए। यह भी हो सकता है कि एक या दो प्लेयर्स को अब टेस्ट टीम में कभी वापसी का मौका ना मिले।

ind vs eng

करुण नायर

करुण नायर को अब मौका शायद ही मिल पाएगा। उनको जितने भी मौके मिले, वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। करुण नायर ने इस सीरीज में 4 मुकाबले खेले और महज 205 रन बना पाए। इनमें भी ओवल टेस्ट के दौरान पहली पारी में आई फिफ्टी शामिल है। शायद नायर का अब करियर ही खत्म होने वाला है।

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज को मैनचेस्टर टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था और इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई कर डाली थी। स्पीड और लाइन दोनों ही उनकी गेंदबाजी में दिखाई नहीं दी। अब भारतीय टीम में उनकी जगह बनती नहीं दिख रही है।

साई सुदर्शन

सुदर्शन को नंबर तीन पर खेलने का मौका मिला लेकिन वह इसे भुनाने में नाकाम रहे। सुदर्शन को टीम में रखते हुए अभिमन्यू ईश्वरन को बाहर बैठाया गया था, उनको डेब्यू नहीं कराया गया। सिर्फ 140 रन बनाने वाले साई सुदर्शन को शायद अब बाहर कर दिया जाएगा।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर को बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह भी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। शार्दुल ठाकुर दो मैच खेलकर सिर्फ 2 विकेट अपने नाम कर पाए थे। शार्दुल ठाकुर की भी टेस्ट टीम में अब जगह शायद ही बन पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+