टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने ही घर में सीरीज हारी ऑस्ट्रेलिया, तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 रन से दी मात

Australia vs England T20 series तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से मात दे दी है। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना पाई और इंग्लैंड ने मैच 8 रन से जीत लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बोर्ड पर टांगे थे। इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आपको बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला भी इंग्लैंड ने 8 रनों से ही जीता था।

England vs Australia 2nd T20

डेविड मलान ने खेली तूफानी पारी

कैनबरा के ओवल ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर पूरे खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बोर्ड पर टांग दिए। इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने सबसे अधिक 82 रनों की पारी खेली। उन्होंने 167 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 82 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं मोईन अली ने 27 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेली।

सैम करन ने दिए ऑस्ट्रेलिया को झटके पर झटके

जवाब में 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 4 और कप्तान एरॉन फिंच ने सिर्फ 13 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 45 रन का योगदान दिया। उन्होंने 29 गेंदों में 155 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 45 रन बनाए। मार्श के बाद टिम डेविड ने 40 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर का विध्वंस करने का काम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने किया। सैम करन ने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। सैम करन ने मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और टिम डेविड का विकेट लिया।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपने ही घर में टी20 सीरीज गंवाना एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि 16 अक्टूबर से टी20 विश्व कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया में ही हो रहा है और ऑस्ट्रेलिया टी20 की मौजूदा चैंपियन है। ऐसे में विश्व कप से कुछ ही दिन पहले सीरीज गंवाना टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+