IND vs ENG: इंग्लैंड ने धर्मशाला टेस्ट से एक दिन पहले किया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुआ बड़ा बदलाव

IND vs ENG 5th Test: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार चुकी इंग्लैंड की टीम ने धर्मशाला टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में एक बड़ा बदलाव भी किया गया है। इंग्लैंड की टीम में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है लेकिन कंडीशंस को देखते हुए गेंदबाजी में फेरबदल हुआ है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन से ओली रॉबिन्सन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह धांसू तेज गेंदबाज मार्क वुड को टीम में शामिल कर लिया गया है। टीम में तेज गेंदबाजी में संतुलन के लिए ऐसा किया गया है। जेम्स एंडरसन की जगह से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

england team

इंग्लैंड की टीम में दो तेज गेंदबाजों के अलावा दो ही फ्रंटलाइन स्पिनरों को जगह दी गई है। जो रूट के रूप में उनके पास एक पार्ट टाइम स्पिनर भी मौजूद है। रूट ने इस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है। देखना होगा कि बेन स्टोक्स गेंदबाजी करेंगे या नहीं। अब तक स्टोक्स ने गेंदबाजी नहीं की है।

गौरतलब है कि मार्क वुड को हैदराबाद और राजकोट में खिलाया गया था। दो मैचों में आराम दिया गया था। हालांकि वह अपनी गेंदबाजी से उतना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो आए हैं। धर्मशाला में पिच से कुछ मदद मिलने की उम्मीद से बेन स्टोक्स ने उनको प्लेइंग 11 में लाने का फैसला लिया।

धर्मशाला टेस्ट मैच में मौसम को लेकर भी खबर कुछ अच्छी नहीं है। मौसम की बात की जाए, तो बारिश और बर्फ गिरने का पूर्वानुमान है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में मैच में खलल जरुर देखने को मिलने वाला है। तीन दिन बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है और मैच में बाधा आने की संभावना है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+