ENG vs SA: मैच से पहले ही हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान, 22 साल का खिलाड़ी डेब्यू में धूम मचाने को तैयार
ENG vs SA, Playing 11: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला 2 सितंबर यानी मंगलवार को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। टीम में हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को मौका दिया गया है। बेकर इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे और वह ऐसे में अपने पहले मुकाबले को यादगार बनाना चाहेंगे।
सोनी बेकर को मिला डेब्यू का मौका (ENG vs SA, Playing 11)
सोनी बेकर ने हाल ही में इंग्लैंड की घरेलू लीग द हंड्रेड में शानदार प्रदर्शन किया था। वह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की तरफ से खेलते हुए नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह हंड्रेड के इतिहास में चौथे ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने हैट्रिक लेने का कारनामा किया। इससे पहले यह उपलब्धि सैम करन, इमरान ताहिर और टायमल मिल्स को मिली थी।

तेज रफ्तार के साथ स्विंग
सिर्फ 22 साल के इस तेज गेंदबाज की खासियत है कि वह 90 मील प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और उस पर स्विंग भी कराते हैं। यह गुण उन्हें खास बनाता है। बेकर ने इंग्लैंड लायंस और हैम्पशायर के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसी साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की ओर से अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी किया था।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी जेमी स्मिथ और बेन डकेट को दी गई है। मिडिल ऑर्डर में जो रूट, हैरी ब्रूक (जो टीम की कप्तानी करेंगे) और जोस बटलर मौजूद रहेंगे। ऑलराउंडर के रूप में जैकब बेथेल और विल जैक्स को मौका मिला है। गेंदबाजी आक्रमण में जॉफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, सॉनी बेकर और आदिल राशिद शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और सोनी बेकर।












Click it and Unblock the Notifications