इंग्लैंड ने रचा टी20 क्रिकेट में नया इतिहास, 300 से ज्यादा रन बना दर्ज की सबसे बड़ी जीत, साल्ट का धुआंधार शतक
ENG vs SA: क्रिकेट की दुनिया में कुछ मैच ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा टी20 मैच उनमें से एक है। इंग्लैंड ने इस मैच में न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास को फिर से लिख दिया।
घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए इंग्लैंड ने एक ही मुकाबले में कई रिकॉर्ड बना डाले, फिल साल्ट का बल्ला जमकर चला और उन्होंने एक तूफानी सैकड़ा जमाया। इंग्लैंड द्वारा इस मैच में बनाए गए आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

रनों का अंबार और टी20 में 300 का आंकड़ा
इस मैच में, इंग्लैंड ने बल्लेबाजी में अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए, जो किसी भी फुल मेंबर टीम द्वारा टी20 इंटरनेशनल में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड इस फॉर्मेट में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम भी बन गई। इस जबरदस्त स्कोर ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया और यह साबित कर दिया कि टी20 में कुछ भी संभव है। ज़िम्बाब्वे इस लिस्ट में पहली टीम है। ओवल ऑल में इंग्लैंड का तीसरा स्थान है, नेपाल दूसरे नंबर पर है।
ENG vs SA: फिल साल्ट का तूफान
इस रिकॉर्ड-तोड़ स्कोर के पीछे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का धमाकेदार प्रदर्शन था। उन्होंने केवल 39 गेंदों में शतक जड़ा, जो इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टी20 शतक का नया रिकॉर्ड है। साल्ट यहीं नहीं रुके और उन्होंने नाबाद 141 रन बनाए, जो इंग्लैंड के लिए टी20 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी है। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बारिश ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को बेबस कर दिया।
ENG vs SA: इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी इंग्लैंड का दबदबा कायम रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को केवल 158 रनों पर समेट दिया और इस तरह 146 रनों से शानदार जीत दर्ज की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के मामले में इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है।
यह मैच सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि यह टी20 क्रिकेट के नए मानकों को स्थापित करने वाला एक ऐतिहासिक पल था। इंग्लैंड ने दिखा दिया कि जब उनकी टीम फॉर्म में होती है, तो उन्हें रोकना लगभग असंभव होता है।












Click it and Unblock the Notifications