वनडे इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत, भारत और ऑस्ट्रेलिया से आगे निकली ये खतरनाक टीम

Top 5 biggest wins in ODI: 7 सितंबर 2025 को साउथैम्पटन के रोज बाउल मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को तीसरे और अंतिम वनडे में 342 रन से हराकर इतिहास रचने का काम किया। यह मुकाबला सीरीज का आखिरी मैच था, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने खुद को क्लीन स्विप होने से बचा लिया। मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति पूरी तरह उल्टी पड़ गई।

इंग्लैंड को मिली वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत (Top 5 biggest wins in ODI)

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर में 414/5 का विशाल स्कोर बनाया। इस पारी में जैकब बेटहेल ने 82 गेंदों में 110 रन और जो रूट ने 96 गेंदों में 100 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इसके अलावा, जेमी स्मिथ और जोस बटलर ने भी क्रमशः 62 और 62* रन बनाकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। जब साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की बारी आई, तो वे पूरी तरह लड़खड़ा गए। उन्हें मात्र 72 रन पर ऑल आउट होना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने वनडे इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 342 रन से जीतने का यह रिकॉर्ड अब तक के पुरुष वनडे में सबसे बड़ा मार्जिन है।

Top 5 biggest 1

भारत ने श्रीलंका को दी थी मात

वनडे क्रिकेट में जीत का मार्जिन केवल स्कोर से नहीं, बल्कि रन के अंतर से भी मापा जाता है। त्रिवेंद्रम में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया था। भारत ने 390/5 का स्कोर बनाया और श्रीलंका को केवल 73 रन पर आउट कर दिया। इस मैच में विराट कोहली (166* रन) और शुभमन गिल (116 रन) ने बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए, जबकि शमी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने किया था कमाल

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच अक्टूबर 2023 को दिल्ली में एक वनडे मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हराया। ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 106 रन की तेज पारी खेली, जबकि डेविड वार्नर ने 104 रन बनाए। गेंदबाजी में एडम जैम्पा ने 4/8 का शानदार प्रदर्शन किया।

ज़िम्बाब्वे ने अमेरिका को चटाई थी धूल

साल 2023 जून के महीने के दौरान हरारे में ज़िम्बाब्वे ने अमेरिका को 304 रन से हराया। कप्तान सीन विलियम्स ने 174 रन बनाए, जबकि जॉयलॉर्ड गम्बी ने 78 रन का योगदान दिया।

भारत की धमाकेदार जीत

साल 2023 के नवंबर में मुंबई में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। शुभमन गिल ने 92 रन और विराट कोहली ने 88 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 5/18 और सिराज ने 3/16 के आंकड़े दर्ज किए।

वनडे इतिहास की 5 बड़ी जीत

342 रन - इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (साउथैम्पटन, 2025)
317 रन - भारत बनाम श्रीलंका (त्रिवेंद्रम, 2023)
309 रन - ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स (दिल्ली, 2023)
304 रन - ज़िम्बाब्वे बनाम अमेरिका (हरारे, 2023)
302 रन - भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई, 2023)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+