Gautam Gambhir की मां को आया हार्ट अटैक, ICU में हुई भर्ती, कोच ने छोड़ा भारतीय टीम का साथ!
ENG vs IND Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण भारत लौट आए हैं। गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे को बीच में छोड़कर अचानक भारत आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा था। फिलहाल उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर उनके साथ मौजूद हैं।
गौतम गंभीर ने अचानक छोड़ा टीम का साथ (ENG vs IND Gautam Gambhir)
गौतम गंभीर की भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज टीम के नए कप्तान शुभमन गिल के लिए भी बहुत खास है क्योंकि यह उनका पहला बड़ा टेस्ट असाइनमेंट होगा। टीम इस समय इंग्लैंड में सीरीज की तैयारियों में जुटी है, लेकिन बिना कोच के तैयारी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि गौतम गंभीर 17 जून तक टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं।

बीसीसीआई को दी जानकारी
गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड में है, जहां 20 जून से लीड्स में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होनी है। गंभीर की अनुपस्थिति में टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी सपोर्ट स्टाफ को सौंपी गई है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि गंभीर ने हमें बताया है कि वे व्यक्तिगत कारणों से भारत लौट रहे हैं। वे जल्द ही दोबारा टीम के साथ जुड़ेंगे।
गंभीर की गैर मौजूदगी में कौन संभालेगा कोच की कमान
टीम फिलहाल बेकेनहैम में एक इंट्रा-स्क्वाड चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलने जा रही है, जिसमें गंभीर मौजूद नहीं होंगे। इस मैच की देखरेख बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट करेंगे। गौतम गंभीर ने अभ्यास मैच से पहले खिलाड़ियों से खास अपील की थी। उन्होंने कहा कि यह दौरा हमारे लिए एक बड़ा मौका है। हम तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना हैं, लेकिन हमारे पास देश के लिए कुछ खास करने का सुनहरा अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications