ENG vs IND: इंग्लैंड ने लिया गेंदबाजी का फैसला, कैसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बर्मिंघम, 1 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और रीशेड्यूल टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इस दौरान जसप्रीत बुमराह पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आए। भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने के लिए उतरी है जिसमें बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।

रोहित कोविड से चलते बाहर बैठे हैं और अश्विन को भी जगह नहीं दी गई है। जडेजा ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा और शुबमन गिल के जिम्मे ओपनिंग की जिम्मेदारी है। श्रेयस अय्यर को मौका मिला है और ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा खेल रहे हैं।
बुमराह ने इस दौरान कहा कि, ये मेरे लिए बड़ा सम्मान हैं। इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता। उत्साहित हूं और इसकी ओर देख रहा हूं। बहुत खुश हूं कि तैयारी अच्छी है। मैं इंग्लिश हालातों में ढलने के लिए और भी ज्यादा तैयारी चाहता था, क्योंकि हम टी20 खेलकर वापस आए हैं। तैयारी से खुश हैं, अब ये सब मानसिक पक्ष पर निर्भर है।
इस दौरान द्रविड़ ने साफ किया है कि टीम को गेंदबाज बुमराह की कहीं ज्यादा जरूरत है। कप्तानी ऐसी चीज है जिसको आप जितना ज्यादा करते हो, उतनी ही यह निखरती चली जाती है। द्रविड़ इस दौरान अपने गेंदबाजों पर पूरी तरह भरोसेमंद नजर आए और कहा कि अगर अंग्रेज बल्लेबाज हमारी बेस्ट गेंदों को भी हिट करने का कौशल रखते हैं तो उनको गुड लक है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (कप्तान)
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैटी पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन












Click it and Unblock the Notifications