ENG vs AUS: एशेज टेस्ट में देखने के लिए मिल सकता है इन पांच गेंदबाजों का 'मैजिक'
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच 16 जून से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह सीरीज काफी रोचक हो सकती है क्योंकि दोनों ही धाकड़ टीमें हैं और एशेज क्रिकेट की सबसे पुरानी प्रतिद्वंदता है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन है और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के आने के बाद अपने खेल में काफी बदलाव किए हैं। दोनों टीम काफी मजबूत भी है और अंग्रेज टीम के पास जेम्स एंडरसन भी लौट आए हैं।

इस मुकाबले के टॉप गेंदबाजों की बात करें तो कम से कम पांच बॉलर्स पर नजर रहेगी। देखते हैं, वह कौन साबित हो सकते हैं।
1. पैट कमिंस- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और वह इस पीढ़ी के महान तेज गेंदबाज में एक भी है। कमिंस ने इंग्लैंड में खेले गए पांच टेस्ट में 29 विकेट हासिल किए हैं।
2. स्कॉट बोलेंड- जोश हेजलवुड की जगह वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में स्कॉट आए और छा गए। उनकी शानदार लाइन के साथ उछाल के साथ आने वाली गेंदों के सामने सहज होना बहुत मुश्किल है। उनका औसत 14.58 का है जो उन्हें बहुत खतरनाक बनाता है।
3.नाथन लियोन- मौजूदा समय के बेस्ट ऑफ स्पिनर को आप किसी भी पिच पर खिला सकते हैं और कुछ विकेट लेने की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने फाइनल मैच की दूसरी पारी में ऐसा करके दिखाया है। लेकिन जब आज की पिच की बात आती है तो लियोन ने 20.75 के औसत से गेंदबाजी की है जो बहुत ही खतरनाक बॉलिंग है।
4. स्टुअर्ट ब्रॉड- इस गेंदबाज को जेम्स एंडरसन जैसे महान की जगह इसलिए लिया गया है, क्योंकि उनका जबरदस्त रिकॉर्ड है। ब्रॉड ने यहां 24.6 की औसत से गेंदबाजी की है और वे डेविड वॉर्नर व उस्मान ख्वाजा को बहुत तंग कर चुके हैं।
5. ओली रोबिन्सन- कई लोग इस गेंदबाज पर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भी दांव लगा रहे हैं। उनका घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है, और वे थोड़ा योगदान कर सकते हैं। युवा बॉलर ने टेस्ट मैचों में 21.27 की औसत से 66 विकेट चटकाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications