Ashes 2023: चार बल्लेबाज जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की कर सकते हैं धमाकेदार शुरुआत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023-25) की शुरुआत एशेज सीरीज (The Ashes) के साथ हो रही है जो इंग्लैंड की धरती पर बर्मिंघम के एजबेस्टन में पहले टेस्ट मैच के जरिए शुरू हो रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के लिए यह ट्रॉफी काफी प्रतिष्ठित है।

दोनों टीमों के पास बहुत अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो पूरी सीरीज में रन बना सकते हैं। हम यहां आज के मैच के लिए स्पेशली ऐसे बल्लेबाजों पर नजर डालेंगे जो एजबेस्टन के हालातों में निखर कर सामने आ सकते हैं।

ENG vs AUS Ashes 2023

1. मार्नस लाबुशेन- यह खिलाड़ी नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज है और इंग्लैंड में उनका औसत 50.42 का है। उनका बहुत बेहतरीन वर्ल्ड रिकॉर्ड रहा है। लाबुशेन ने 38 मैचों के करियर में 56.74 की औसत से 3461 रन बनाए हैं।

2. स्टीव स्मिथ- स्टीवन स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक के साथ आ रहे हैं और उनका एजबेस्टन के साथ इंग्लैंड में भी बेहतरीन रिकॉर्ड है। इंग्लैंड के खिलाफ वे 60 की औसत से बल्लेबाजी कर चुके हैं लेकिन एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने करीब 75 की औसत से बैटिंग की है।

3. जो रूट- पूर्व अंग्रेज कप्तान भी बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनके लिए परिस्थितियां शानदार है। 2022 के होम समर से लेकर अंग्रेज बल्लेबाज अपनी टीम के लिए सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। उनका औसत एजबेस्टन में 60.81 का रहता है, जो काफी ज्यादा है।

4. जॉनी बेयरस्टो- ये एक विकेट कीपर हैं और चोट के बाद वापस आ चुके हैं और यहां ट्रेविस हेड की जगह बेयरस्टो को रखने के दो कारण हैं। एक तो वे घरेलू परिस्थितियों में रन बनाना जानते हैं, और दूसरे एजबेस्टन में दो शतक लगाने के साथ 46.8 का बढ़िया औसत रखते हैं।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी है जो इस प्रकार है-

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+