ENG vs AFG: इंग्लैंड-अफगानिस्तान में आज का मैच कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
ENG vs AFG Winner Prediction: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप बी का अहम मुकाबला है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहमियत रखता है। करो या मरो वाले इस मैच में जीत दोनों के लिए ही जरूरी हो जाती है। जो हारेगा, वह आज बाहर हो जाएगा।
इंग्लैंड को अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ अफगानिस्तानी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। अंक तालिका में दोनों टीमों में से किसी एक का खाता आज खुल जाएगा।

इंग्लिश टीम की हालिया फॉर्म खास नहीं रही है। भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में लगातार हर झेलने के बाद इंग्लैंड को चैम्पियंस ट्रॉफी में भी पहले मैच में पराजय मिली है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मिलकर अपना काम करने की आवश्यकता होगी।
ENG vs AFG Head to Head
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए, तो ज्यादा अंतर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि मुकाबले भी उतने नहीं खेले गए हैं। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक महज 3 ही मुकाबले खेले गए हैं। उनमें 2 इंग्लैंड ने और एक अफगानिस्तान ने जीता है।
ENG vs AFG मैच में कौन आगे
इस मैच में अगर किसी टीम का पलड़ा भारी है, तो वह इंग्लैंड का ही है। उनके पास बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच भी काफी सपाट है। ऐसे में बैटिंग यूनिट अपना काम बखूबी करते हुए अफगानों के ऊपर दबाव बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर सकती है।
पिच और मौसम का हाल
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच हमेशा बैटिंग फ्रेंडली रही है, इसका फायदा बल्लेबाजों को निश्चित रूप से मिलेगा। मौसम की बात करें, तो बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार को ही रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications