Emerging Asia Cup: भारत ने नेपाल को बुरी तरह रौंदा, 23 ओवर में ही कर दिया मैच समाप्त

Emerging Asia Cup: इमर्जिंग एशिया कप के 8वें मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। ग्रुप बी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को हराया। पहले खेलते हुए नेपाल 167 के स्कोर पर आउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए भारत ने 23वें ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कुशल भर्टेल बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। दूसरे बल्लेबाज आसिफ शेख भी 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। देव खानल भी नहीं टिके और 15 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

india vs nepal

नेपाल ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। रोहित पौडेल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो क्रीज पर खड़े होकर बल्लेबाजी करते हुए रन बनाते रहे। रोहित के बल्ले 85 गेंदों में 65 रनों की पारी आई। निचले क्रम से गुलशन झा 30 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। नेपाल की टीम 40वें ओवर में 167 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए निशांत सिन्धु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। हंगारगैकर को भी 3 विकेट मिले।

भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप को देखते हुए यह लक्ष्य कहीं से भी मुश्किल नजर नहीं आ रहा था और ऐसा ही हुआ। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।

भारत का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा। वह 69 गेंदों का सामना कर 87 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने भी फिफ्टी जड़ी। वह 52 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर लौटे। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 21 रन बनाए। टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा कर जीत दर्ज की। नेपाल के लिए रोहित पौडेल ने 1 विकेट झटका।

ग्रुप बी में भारतीय टीम का धाकड़ प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए दो मैचों में दोनों जीते हैं और 4 अंकों के अथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। ग्रुप बी में भारत और पाकिस्तान के समान अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से टीम इंडिया टॉप पर है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान की टीम टॉप पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+