IPL 2025: इस खिलाड़ी ने ठुकरा दिया करोड़ों का ऑफर! आईपीएल खेलने से किया मना, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2025, Ben Duckett: ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम के ऑल-फॉर्मेट ओपनर बेन डकेट बेहद निराश नजर आए। अब ऐसी खबरें हैं कि बेन डकेट ने आईपीएल 2025 में खेलने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

बेन डकेट ने आईपीएल खेलने से किया मना (IPL 2025, Ben Duckett)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने खुलासा किया कि बेन डकेट को आईपीएल में खेलने का ऑफर दिया गया था। डकेट मेगा-नीलामी के दौरान अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद डकेट को चल रहे मौजूदा सीज़न में खेलने का ऑफर दिया गया था, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इसे अस्वीकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने डकेट को जुड़ने के लिए ऑफर दिया था।

Ben Duckett

ठुकराया करोड़ों का ऑफर

अपने सीज़न के पहले मैच में दिल्ली ने एलएसजी पर शानदार जीत दर्ज की है। डीसी ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। क्रिकबज पर वॉन के हवाले से कहा गया कि मैंने एक कानाफूसी सुनी कि दिल्ली कैपिटल्स बेन डकेट को ब्रूक की जगह उनके बेस प्राइस दो करोड़ में साइन करना चाहती थी। लेकिन बेन डकेट भारत आकर आईपीएल नहीं खेलना चाहते थे।

डकेट ने किया था भारत का दौरा

हालांकि, वॉन ने डकेट के इस कदम के पीछे का कारण बताने से इनकार कर दिया। डकेट ने आईपीएल नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर किया था, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इसके अलावा वह हाल ही में भारत में टी20आई और वनडे सीरीज के लिए दौरा किया था। डकेट ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सीरीज के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का सामना करने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+