PAK vs HK: एहसान खान ने पकड़ा जबरदस्त कैच, खिलाड़ियो के साथ फैंस को भी किया हैरान
हांगकांग के 37 वर्षीय स्पिनर एहसान खान ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच करो या मरो मुकाबले में एहसान खान ने गेंद से कमाल की गेंदबाजी की।
नई दिल्ली, 2 सितंबर। हांगकांग के 37 वर्षीय स्पिनर एहसान खान ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच करो या मरो मुकाबले में एहसान खान ने गेंद से कमाल की गेंदबाजी की। एहसान खान ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। इसमें एक विकेट पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का भी रहा।

बाबर आजम को आउट कर मनाया जश्न
एहसान खान ने बाबर आजम को पारी की शुरुआत में ही आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। हांगकांग के स्पिनर एहसान खान ने अपनी फिरकी की जाल में बाबर आजम को फंसाया और 9 के स्कोर पर उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। इससे पहले भारत के खिलाफ भी बाबर आजम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी। भारत के खिलाफ दुबई में उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए थे।

एहसान खान ने पकड़ा जबरदस्त कैच
एहसान खान ने अपनी ही गेंद पर नीचे झुकते हुए कमाल का कैच पकड़ा। एहसान खान का कैच देख खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए। एहसान खान ने एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कई अन्य जैसे दिग्गजों के विकेट भी लिए हैं। हांगकांग को एशिया कप में बने रहने के लिए आज पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

पाकिस्तान ने बनाए 193 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 78 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं फखर जमान ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर 53 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अंतिम ओवर में चार छक्के जड़कर खुशदिल शाह ने पाकिस्तान के स्कोर 193 रनों तक पहुंचा दिया।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।












Click it and Unblock the Notifications