CSK के साथ ही बने रहेंगे ड्वेन ब्रावो, वीडियो जारी कर कहा- 'We are Kings'
नई दिल्ली, फरवरी 12। चेन्नई सुपरकिंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को सीएसके ने अपनी टीम में बरकरार रखा है। IPL 2022 नीलामी में चेन्नई ने ड्वेन ब्रावो को 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। नीलामी में ड्वेन ब्रावो का बेस प्राइज 2.0 करोड़ रुपए था। आपको बता दें कि ड्वेन ब्रावो साल 2011 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेल रहे हैं। हालांकि 2016 और 2017 में वो गुजरात लॉयंस के लिए खेले थे। इन 2 साल में चेन्नई सुपरकिंग्स IPL में नहीं खेली थी।
Recommended Video

फिर से CSK के साथ जुड़कर अच्छा लग रहा है- ब्रावो
38 साल के ड्वेन ब्रावो ने CSK में ही बरकरार रहने पर खुशी जाहिर की है। सीएसके के ट्विटर हैंडल से ब्रावो का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में ब्रावो कह रहे हैं कि उन्हें CSK के साथ फिर से जुड़कर बहुत ही अच्छा लग रहा है, वो घर वापसी कर रहे हैं, जल्द मिलते हैं IPL 2022 में।
सबसे ज्यादा टी20 टाइटल जीतने वाले प्लेयर हैं ब्रावो
आपको बता दें कि ड्वेन ब्रावो को सबसे ज्यादा T20 खिताब जीतने का अनुभव है। वर्ल्ड क्रिकेट में उनसे ज्यादा T20 खिताब किसी खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं। अब तक रिकॉर्ड 16 T20 टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी का नाम है ड्वेन ब्रावो का ही है। ब्रावो टी20 स्पेशलिस्ट प्लेयर हैं, इसलिए नीलामी में उनकी खरीद पर अच्छी होड़ लगी थी। पिछले साल भी चेन्नई ने IPL खिताब जीता था।
150 से ज्यादा IPL मैच खेल चुके हैं ब्रावो
आपको बता दें कि ड्वेन ब्रावो आईपीएल में अब तक 3 अलग फ्रेंचाइजियों के लिए मिलाकर 151 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1537 रन बनाए हैं जबकि 167 विकेट चटकाए हैं। ब्रावो को डेथ ओवर का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है। अपनी इस कला की बदौलत उन्होंने CSK को कई मुकाबले जिताए हैं, जिसमें कुछ तो लो स्कोरिंग भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications