IND vs AUS Dream11: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच के लिए ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका
IND vs AUS Dream11 Prediction: भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच शुक्रवार, 1 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का चौथा T20I खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच भारत ने जीते थे, जबकि एक मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
पिछले मैच में भारत का प्रदर्शन
तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना पहला T20I शतक बनाया और 57 गेंदों पर 123 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 39 रन और तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 222 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन, जेसन बेहरनडॉर्फ और एरोन हार्डी ने एक-एक विकेट लिया।

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, क्योंकि उन्होंने अपने पहले तीन विकेट 68 रन पर गंवा दिए। मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच चौथे विकेट के लिए 60 रन की महत्वपूर्ण साझेजारी देखने को मिली। मैक्सवेल 48 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाया और ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से मैच जीतने में मदद की।
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रही है। यहां छह आईपीएल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का हाईएस्ट स्कोर 164 था, जो बताता है कि सतह गेंदबाजों की मदद करती है और पहले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद दोनों टीमों के गेंदबाजों को राहत मिलेगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए बेस्ट ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: जोश फिलिप्स, ईशान किशन
- बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, बेन मैकडरमोट
- ऑलराउंडर: एरोन हार्डी, मैथ्यू शॉर्ट, अक्षर पटेल
- गेंदबाज: रवि बिश्नोई
- कप्तान: सूर्यकुमार यादव
- उप-कप्तान: ट्रेविस हेड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप्स, बेन मैकडरमॉट, एरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।












Click it and Unblock the Notifications