DPL 2025: कोहली का भतीजा और सहवाग के बेटे की ऑक्शन में एंट्री, किस पर लगेगी सबसे बड़ी बोली?

DPL 2025, Auction: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल 2025) की वापसी होने जा रही है। इस घरेलू फ्रेंचाइज़ी लीग का ऑक्शन 5 जुलाई को होने वाला है। पिछले साल की तरह इस बार भी यह टूर्नामेंट चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह है दो क्रिकेट दिग्गजों के परिवार से जुड़े युवा खिलाड़ियों की एंट्री। दरअसल, इस बार दिल्ली प्रीमियर लीग में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले दिग्गजों के घर के कई सितारे नजर आने वाले हैं।

आर्यवीर कोहली की होगी डीपीएल में एंट्री (DPL 2025, Auction)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के 15 वर्षीय भतीजे आर्यवीर कोहली को DPL 2025 के लिए ड्राफ्ट लिस्ट में जगह मिली है। आर्यवीर एक लेग स्पिनर हैं और वही कोच राजकुमार शर्मा के अंडर ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिन्होंने विराट कोहली को क्रिकेट सिखाया था। उन्हें कैटेगरी C में रखा गया है, जो कि अंडर-16 दिल्ली खिलाड़ियों के लिए तय की गई है।

DPL 2025 1

वीरेंद्र सहवाग के बेटे भी हैं तैयार

दूसरी तरफ भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और वेदांत सहवाग भी इस लीग के ड्राफ्ट में शामिल हैं। 17 वर्षीय आर्यवीर ने दिल्ली की अंडर-19 टीम से खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 297 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्हें कैटेगरी B में रखा गया है। वहीं 15 वर्षीय वेदांत एक ऑफ स्पिनर हैं और दिल्ली अंडर-16 टीम के लिए खेल चुके हैं।

कुल 8 टीमें लेंगी लीग में हिस्सा

इस बार लीग में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। पिछले सीज़न की 6 टीमों में ईस्ट दिल्ली राइडर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के साथ इस बार आउटर दिल्ली और न्यू दिल्ली नाम की दो नई टीमों को जोड़ा गया है। पहले सीज़न में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को 3 रनों से हराकर खिताब जीता था।

डीपीएल के पहले सीज़न से कई नए सितारे निकले जिनमें प्रियांश आर्य और दिग्वेश राठी प्रमुख हैं। प्रियांश ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 475 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था। वहीं दिग्वेश ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मैचों में 14 विकेट चटकाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+