DPL 2025 का फाइनल मैच आज, इन दो खतरनाक टीमों के बीच होगी टक्कर, यहां देख सकते हैं लाइव
DPL 2025 Final, CDK vs WDL: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार (31 अगस्त) को खेला जाएगा। सेंट्रल दिल्ली किंग्स (CDK) और वेस्ट दिल्ली लायंस (WDL) के बीच यह मुकाबला खेला जाना है। खास बात यह है कि जो भी टीम जीतेगी, वह पहली बार DPL का खिताब अपने नाम करेगी। ऐसे में फैंस को रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।
जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मैच (DPL 2025 Final, CDK vs WDL)
यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और इसका सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार और फैनकोड पर किया जाएगा। उसके अलावा टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। फैंस इन दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच से जुड़ी अपडेट हासिल कर सकते हैं।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स का फॉर्म
सेंट्रल दिल्ली किंग्स का फॉर्म इस सीजन में शानदार दिखाई पड़ रहा है। टीम ने अपने पिछले 11 मुकाबलों में 8 जीत हासिल की हैं। उनकी जीत का सिलसिला प्लेऑफ में भी जारी रहा। जोंटी सिधु की कप्तानी में टीम का बैटिंग और बॉलिंग कॉम्बिनेशन बेहद मजबूत है। आर्यवीर सहवाग, कौशल सुमन और युगल सैनी जैसे बल्लेबाज पावर हिटिंग के लिए तैयार हैं, वहीं गेंदबाजी में सिमरजीत सिंह और तेजस बरौका टीम की ताकत हैं।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने किया कमाल
दूसरी ओर वेस्ट दिल्ली लायंस का सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन टीम ने अहम मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। टीम की सबसे बड़ी ताकत है उनके कप्तान नितीश राणा, जो अपने अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इनके अलावा हृतिक शोकीन और आयुष दोसेजा मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में शिवांक वशिष्ठ और तिशांत दाबला टीम के लिए अहम रहेंगे।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की संभावित XI: आर्यवीर सहवाग, कौशल सुमन (विकेटकीपर), युगल सैनी, जोंटी सिधु (कप्तान), आदित्य भंडारी, आर्यन राणा, जसवीर सेहरावत, सिमरजीत सिंह, तेजस बरौका, मनी ग्रेवाल, गविन्श खुराना।
वेस्ट दिल्ली लायंस की संभावित XI: अंकित कुमार, कृष्ण यादव (विकेटकीपर), आयुष दोसेजा, नितीश राणा (कप्तान), मयंक गुसैन, हृतिक शोकीन, रवनीत तनवर, मनन भारद्वाज, शिवांक वशिष्ठ, अनिरुद्ध चौधरी, शुभम दुबे।












Click it and Unblock the Notifications