क्या भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी का हो गया निधन? जानिए वायरल वीडियो का सच
Shahid Afridi: सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के निधन का दावा किया जा रहा था। बताया गया कि शाहिद अफरीदी अब इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं।
अफरीदी हालिया समय में अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहे हैं। अफरीदी ने भारत विरोधी कई बयान दिए हैं। भारत के खिलाफ जहर उगलने की वजह से उनको काफी ट्रोल किया गया। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अफरीदी को कराची में दफना दिया गया है।

जब वीडियो की जांच की गई, तो यह पूरी तरह फर्जी निकला। अफरीदी के वीडियो में कोई सच्चाई नहीं थी। यह पूरी तरह से एआई से बनाया हुआ पाया गया। वीडियो देखने के बाद अफरीदी के परिवार की तरफ से भी रिएक्शन देखने को मिला है। उन्होंने इसे फेक बताया।
शाहिद अफरीदी को किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। निधन का फर्जी वीडियो लोगों ने एआई की मदद से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक बार तो इसे देखने पर हर किसी को हैरानी हुई लेकिन बाद में सच सामने आ गया।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग के लीडर अब्बास खान अफरीदी का निधन हाल ही में हुआ है। यह मामला उसी से जुड़ा हुआ है। एक हादसे में उनके मौत हो गई थी। जिस वीडियो में अफरीदी का जिक्र एक न्यूज एंकर कर रही हैं, वह अब्बास अफरीदी का नाम ले रही हैं लेकिन एआई की मदद से वह नाम रिप्लेस कर दिया गया और उसमें शाहिद अफरीदी को डाल दिया गया। इस तरह एक गलत अफवाह फैलाते के चलते अफरीदी की मौत की झूठी खबर वायरल हो गई। जब पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने घर में घुसकर ठोका था, तो अफरीदी पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाल रहे थे, यह वहां की आवाम को गुमराह करने के लिए किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications