क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लगाई अपने घर की दीवार पर धोनी की 7 नंबर जर्सी? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई
वैश्विक फुटबॉल आइकन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 15 अगस्त को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जो तेजी से वायरल हो गया। प्रशंसकों ने उनके पीछे दीवार पर 7 नंबर की जर्सी टंगी देखी। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह एमएस धोनी की जर्सी है, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान 7 नंबर की जर्सी पहनने के लिए जाने जाते हैं।
सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के बहुत प्रशंसक हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 635 मिलियन से अधिक लोग उनको फॉलो करते हैं। एक्स पर उनको तकरीबन 113 मिलीं लोग फॉलो करते हैं। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका एक पोस्ट फैन्स को पागल कर देता है।

एक यूजर ने कमेंट किया, "रोनाल्डो ने अपनी दीवार पर धोनी की जर्सी लगाई हुई है। वह सबसे बड़े थैलासन हैं। एक अन्य ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस एवेरो थाला एमएस धोनी के प्रशंसक हैं. जर्सी नंबर 7 के क्रेज को कोई नहीं हरा सकता। यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह एक भावना है।
हालाँकि जिस जर्सी पर सवाल उठाया जा रहा है, वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो की है। स्टार फुटबॉलर ने दो दशकों तक 7 नंबर की जर्सी पहनी है और जनवरी 2023 में अल-नासर में शामिल होने पर उन्होंने इस परंपरा को जारी रखा।
रोनाल्डो का नंबर 7 से जुड़ाव 2003 से 2009 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड में उनके टेन्योर के दौरान शुरू हुआ। हालाँकि उन्होंने शुरुआत में रियल मैड्रिड में नंबर 9 पहना था, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपने प्रतिष्ठित नंबर पर वापस आ गए। उन्होंने जुवेंटस के साथ अपने टेन्योर के दौरान और 2021 में मैनचेस्टर यूनाइटेड में वापसी के बाद भी इस नंबर को बरकरार रखा।
एमएस धोनी भी अपने डेब्यू के बाद से ही नंबर 7 जर्सी के पर्याय बन गए हैं। उनके योगदान को देखते हुए बीसीसीआई ने 2023 में नंबर 7 जर्सी को रिटायर कर दिया है, ताकि कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस नंबर को दोबारा न पहन सके।












Click it and Unblock the Notifications