Shubman Gill और सारा तेंदुलकर चुपके-चुपके कर रहे डेट? सच्चाई कर देगी आपको हैरान
Shubman Gill and Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की डेटिंग की खबरें काफी आती रही हैं लेकिन बाद में दोनों की तरफ से ऐसा कोई हिंट नहीं मिला। दोनों को कभी स्पॉट भी नहीं किया जा सका। इस वजह से फैन्स को भी लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ नहीं है, दोनों को लेकर सामने कुछ भी नहीं आया।
दोनों एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर भी फॉलो नहीं करते हैं। शुभमन गिल तो सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर तक कोई फॉलो नहीं करते हैं। इन सबके बीच कुछ हिंट ऐसे भी हैं, जिनसे माना जा सकता है कि सारा और शुभमन के बीच कुछ तो है।

ऐसा भी हो सकता है कि यह मात्र एक संयोग है। सारा तेंदुलकर अपने इन्स्टाग्राम पर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल को फॉलो करती हैं। यह कैसा संयोग हो सकता है। शाहनील और सारा के बीच यह दोस्ती कैसे शुरू हो गई। गिल की बहन को सारा फॉलो करती हैं। उधर शाहनील भी सारा को फॉलो करती हैं।
अब हालिया घटनाक्रम को देखा जाए, तो एक और हिंट है। भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। शुभमन गिल टीम इंडिया के साथ वहां थे। उधर सारा भी ट्रेवल करते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुँच जाती हैं और वहां ट्रिप के फोटो पोस्ट करती हैं।
Sara Tendulkar रुकीं ऑस्ट्रेलिया
हालांकि वह स्टेडियम में नहीं दिखती लेकिन टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वहीँ रहती हैं। भारतीय टीम का दौरा समाप्त होते ही वह भी भारत लौट आईं। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान गिल टीम में थे लेकिन सारा किसी स्टेडियम में नहीं होती। इससे कोई कयास और अटकलें भी नहीं लगती।
Shubman Gill नहीं करते किसी को फॉलो
शुभमन गिल अपने इन्स्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर दोनों को फॉलो नहीं करते हैं, तो सारा तेंदुलकर शाहनील गिल को फॉलो किस दोस्ती के तहत करती हैं, यह बड़ा सवाल है। हाल ही में युवराज के फाउन्डेशन के कार्यक्रम में गिल और सारा लन्दन में थे, उसमें सचिन तेंदुलकर और अंजलि भी मौजूद थे। उस समय फिर से अफेयर की अटकलें लगी थी लेकिन ऐसा स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं दिखा।
Shubman Gill का अगला असाइनमेंट
सारा बाद में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई नहीं गई थीं और आईपीएल में भी स्टेडियम में नहीं दिखीं। वह एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियाँ बना रही हैं। इस बीच फैन्स कयास लगा रहे हैं कि ब्रेकअप हो गया है। कई रिपोर्ट्स में आ रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है लेकिन सच्चाई तो यह है कि वह कई महीनों से एक-दूसरे को फॉलो ही नहीं कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय भी दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते थे। अनफॉलो तब किया जाता है, जब फॉलो किया जाता है। दोनों के इन्स्टाग्राम पर वर्तमान स्थिति काफी समय से चल रही है, ये एक-दूसरे को फॉलो लम्बे समय से नहीं करते।
नोट: आर्टिकल घटनाक्रमों पर आधारित है, यहाँ सच्चाई की पुष्टि नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications