'मेरे बारे में नहीं खुद के कुकर्म देख,' हसीन जहां का शमी पर जोरदार पलटवार? आधी रात को निकाली भड़ास
Hasin Jahan: सोशल मीडिया पर भारत में कुछ लोग काफी ज्यादा एक्टिव हैं और उनमें मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का नाम भी है। आये दिन कोई न कोई पोस्ट या रील से वह विवादों में भी रहती हैं और ट्रोल्स के निशाने पर भी आती हैं लेकिन उनको फर्क नहीं पड़ता।
शमी की पत्नी को सोशल मीडिया पर खासी आलोचना का सामना करना पड़ता है। अक्सर वह किसी को कमेन्ट में कोई जवाब नहीं देती हैं। हालांकि इस बार हसीन जहां ने कुछ अलग करने का प्रयास किया है। उन्होंने सामने से ट्रोल्स को जवाब देने की कोशिश की है।

इसी बहाने हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को भी आड़े हाथों लिया है। इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर उसमें कैप्शन कुछ इस तरह का लिखा गया है, जिससे पता चलता है कि हसीन जहां ने अपने आलोचकों के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सोच-समझकर ऐसा किया है।
खास बात तो यह है कि उनकी तरफ से ऐसा पोस्ट देर रात को आया है। उनकी तरफ से कैप्शन में लिखा गया कि दुश्मन मेरे बारे में मत सोच, खुद के कुकर्म में ध्यान दे कुकर्मी। अब उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन माना जा रहा है कि आलोचकों को निशाने पर लेने के बहाने एक बार फिर से मोहम्मद शमी को टारगेट किया गया है।
Hasin Jahan को मिलते हैं पैसे
हसीन जहां और शमी दोनों अलग रहते हैं लेकिन हर माह गुजारा भत्ता के लिए उनको पैसे मिलते हैं। शमी की तरफ से वाइफ और बेटी दोनों के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये हर महीने जाते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ही शमी की तरफ से हसीन जहां को ये पैसे दिए जा रहे हैं।
Hasin Jahan की हालिया हरकत को बताया गया घटिया
हाल ही में हसीन जहां अपने डांस वीडियो में बेटी को भी लेकर रील बनाने लगी थीं और इसके बाद उनकी काफी आलोचना देखने को मिली थी। लोगों ने कहा कि इस बच्ची को तो छोड़ दो, इसको अपने जैसा मत बनाओ। स्कूल में पढ़ने भेजो।












Click it and Unblock the Notifications