'दो भाई, दोनों तबाही', सिराज और आकाश की घातक गेंदबाजी की फैन बनी दुनिया, तस्वीर वायरल
Do Bhai Dono Tabahi Siraj Viral Reaction: टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार था जब भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीता। इस जीत के हीरो तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और आकाश दीप रहे। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में दोनों ही गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी को तहस-नहस कर दिया।
मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने किया कमाल (Do Bhai Dono Tabahi Siraj Viral Reaction)
मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने मिलकर दोनों पारियों में कुल 17 विकेट झटके। पहली पारी में सिराज ने 6 विकेट लिए जबकि आकाश को 4 विकेट मिले। दूसरी पारी में आकाश दीप ने कमाल करते हुए 6 विकेट चटका दिए। उनकी घातक गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड को 271 रनों पर समेट दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज इन दोनों ही तेज गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए।

'दो भाई, दोनों तबाही'
टीम के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने सिराज और आकाश दीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्हें 'Brothers of Destruction' कहा। मतलब दो भाई, दोनों तबाही। यह क्लिप खूब वायरल हो रही है। भारत ने पहली पारी में शुभमन गिल की ऐतिहासिक बल्लेबाज़ी के दम पर 587 रन बनाए। गिल ने 387 गेंदों में 269 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर का पहला दोहरा शतक था।
जीत के बाद बोले कप्तान गिल
इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 162 गेंदों में 161 रन ठोक दिए और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। गिल को इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि हमने पहले टेस्ट के बाद जो बातें की थीं, वो सब इस मैच में सही साबित हुईं। हमारी गेंदबाज़ी और फील्डिंग दोनों ही शानदार रहीं। पहले टेस्ट में हार के बाद इस जीत से भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications