Asia Cup के मैचों के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा, सभी मैच यहां फ्री में देखने को मिलेंगे
Asia Cup 2023 Live Broadcast: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए एशिया कप एक बड़ा इवेंट है। एशिया कप में छह टीमों के बीच मुकाबले खेले जाने हैं। एशिया कप के लिए लगभग टीमों की घोषणा कर दी गई है। फैन्स की नज़रें भी इस टूर्नामेंट के ऊपर है। श्रीलंका और पाकिस्तान में टूर्नामेंट होगा।
एशिया कप के ब्रॉडकास्टिंग को लेकर भी फैन्स की नज़रें हैं। इस बड़े इवेंट को लाइव देखने की इच्छा हर फैन की रहती है। फैन्स के लिए एक खुश खबरी भी आई है। 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होना है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।

एशिया कप का लाइव प्रसारण डिजनी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। फैन्स के लिए अच्छी बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर मुकाबले फ्री में देखे जा सकेंगे। मोबाइल यूजर्स एशिया कप के मुकाबले बिना किसी शुल्क के देख सकते हैं। फैन्स के लिए यह काफी अच्छी खबर है।
भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान में खेलने से मना करने के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान में नहीं भेजने का फैसला लिया है। इसके बाद कुछ मैच पाकिस्तान और बाकी मुकाबले श्रीलंका में कराने का फैसला लिया गया।
छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को रखा गया है। वहीँ ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को रखा गया है। लीग चरण के बाद सुपर 4 राउंड होगा। 17 सितम्बर को फाइनल मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications