दिनेश कार्तिक ने की तूफानी वापसी, 6 छक्के जड़कर टीम को दिलाई शानदार जीत

दिनेश कार्तिक पिछले कुछ समय से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दौरान कॉमेंट्री कर रहे थे लेकिन मौका मिलते ही मैदान पर तबाही मचाई।

Dinesh Karthik

Dinesh Karthik: पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद दिनेश कार्तिक मैदान से बाहर ही दिखाई दे रहे थे और बाद में रणजी ट्रॉफी में खेले थे। इतने समय के बाद उन्होंने एक बार फिर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस कदम रखा है। दिनेश कार्तिक ने सबसे छोटे प्रारूप के साथ ही मैदान पर वापसी की है और धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए दिखा दिया है कि वह आईपीएल की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। क्रीज पर जाने के बाद उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।

कार्तिक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

कार्तिक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

कार्तिक ने नवी मुंबई में डीवाई पाटिल T20 में खेलते हुए आरबीआई के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। डीवाई पाटील ग्रुप बी के लिए खेलते हुए दिनेश कार्तिक ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में कार्तिक ने चौके कम और छक्के ज्यादा लगाए। उन्होंने पांच चौके और 6 छक्के जड़ दिए।

टीम को जीत दिलाने में निभाई अहम भूमिका

टीम को जीत दिलाने में निभाई अहम भूमिका

कार्तिक नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और टीम को 186 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की। इसके बाद गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया और आरबीआई की टीम को 7 विकेट पर 161 के स्कोर तक सीमित कर दिया। इस तरह डीवाई पाटिल ग्रुप बी ने एक शानदार जीत दर्ज कर ली। कार्तिक के कारण यह जीत संभव हो पाई।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कर रहे थे कॉमेंट्री

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कर रहे थे कॉमेंट्री

हाल ही में दिनेश कार्तिक को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कॉमेंट्री करते हुए देखा गया था। कार्तिक और मार्क वॉ के बीच कुछ मजाकिया बातें भी ऑन एयर देखने को मिली थी। दिल्ली टेस्ट 3 दिनों में समाप्त हो गया और कार्तिक को खेलने का मौका मिल गया। इसे भुनाते हुए उन्होंने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आईपीएल में दिनेश कार्तिक आरसीबी की तरफ से खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+