क्रिकेटर नहीं होते तो क्या काम करते भारतीय खिलाड़ी, कपड़ों की दुकान से लेकर आइसक्रीम पार्लर तक, देखें लिस्ट

Dinesh Karthik On KL Rahul And Rohit Sharma: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक अपने फनी कमेंट के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं। दिनेश कार्तिक मौजूदा समय में क्रिकबज के साथ जुड़े हुए हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कमेंटेटर और विश्लेषक के रूप में क्रिकबज के साथ अपने विचार फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

राहुल चलाएंगे कपड़ों की दुकान

दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। कार्तिक ने केएल राहुल के फैशन सेंस की तारीफ करते हुए सुझाव दिया कि उन्हें कपड़ों की दुकान खोलनी चाहिए। कार्तिक ने कहा कि मुझे लगता है कि कपड़ों की दुकान केएल राहुल की होगी। उनका ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल अच्छा है।

Dinesh Karthik 1

पंत-हार्दिक कर सकते हैं ये काम

दिनश कार्तिक ने यह भी सुझाव दिया कि ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या एक्सेसरीज में अपनी गहरी रुचि के कारण सफलतापूर्वक ज्वैलरी की दुकान चला सकते हैं। विराट कोहली के लिए कार्तिक ने कहा कि वह अपने मौजूदा स्पोर्ट्सवियर ब्रांड वन8 और रेस्तरां चेन वन8 कम्यून को इसी तरह चला सकते हैं। कार्तिक ने कहा कि मैं विराट कोहली का नाम लूंगा, लेकिन उनके पास पहले से ही एक रेस्तरां है, इसलिए उन्हें आइडिया देने का कोई मतलब नहीं है।

अश्विन को किताबों की दुकान खोलने का सुझाव

रविचंद्रन अश्विन को किताबों की दुकान खोलने का सुझाव दिया गया। अश्विन जिन्होंने "आई हैव द स्ट्रीट्स" नामक एक किताब लिखी है और कुट्टी स्टोरीज नामक एक यूट्यूब टॉक शो चलाते हैं, इस काम के लिए परफेक्ट साबित होंगे।

धोनी को लेकर कही ये बात

कार्तिक ने एमएस धोनी के फुटबॉल के प्रति जुनून का भी जिक्र किया और उन्हें फुटबॉल टर्फ का व्यवसाय शुरू करने की सलाह दी। धोनी पहले से ही आईएसएल में चेन्नईयिन एफसी फ्रैंचाइजी के मालिक हैं। कार्तिक ने कहा कि क्रिकेट टर्फ तो बहुत हैं, लेकिन फुटबॉल टर्फ एमएस धोनी हैं। वह अपने फुटबॉल कौशल को और भी बेहतर बना सकते हैं।

युजवेंद्र चहल को आइसक्रीम पार्लर चलाने की सलाह

दिनेश कार्तिक ने गैजेट्स में अपनी रुचि के कारण खुद को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की दुकान खोलने के लिए मजाकिया अंदाज में नामांकित किया। रोहित शर्मा के लिए उन्होंने फुटवियर दुकान खोलने का सुझाव दिया। युजवेंद्र चहल को आइसक्रीम पार्लर चलाने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि उन्हें आइसक्रीम और खाने से बहुत प्यार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+