इस दिग्गज ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लिया हैरान करने वाला फैसला
Dimuth Karunaratne Retirement: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा फैसला लिया है। दिमुथ करुणारत्ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह श्रीलंका के पूर्व कप्तान का आखिरी टेस्ट मैच होगा। इस खबर के सामने आने के बाद से लगातार फैंस दिमुथ करुणारत्ने को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
100वां टेस्ट मैच खेलकर लेंगे संन्यास (Dimuth Karunaratne Retirement)
6 फरवरी से शुरू हो रहा श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक दिमुथ करुणारत्ने गॉल में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद शीर्ष स्तर पर अपने बल्ले को आराम देंगे। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज पिछले एक दशक से भी अधिक समय से श्रीलंका की टेस्ट बल्लेबाजी के स्तंभ रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें रन बनाने में दिक्कत आ रही है।

श्रीलंका छोड़ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होंगे करुणारत्ने
न्यूजवायर की एक रिपोर्ट के अनुसार खराब फॉर्म के कारण दिमुथ करुणारत्ने ने यह फैसला लिया और इस तरह उनके 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। उनके संन्यास से एक युग का अंत हो जाएगा। संन्या के साथ ही उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया। दरअसल, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वो रिटायरमेंट के बाद श्रीलंका छोड़ अगले महीने परिवार सहित ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने वाले हैं।
फॉर्म में नहीं नजर आए दिमुथ करुणारत्ने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दिमुथ करुणारत्ने दोनों पारियों में 7 और 0 रन बनाकर आउट हुए। 6 फरवरी को दिमुथ करुणारत्ने 100 टेस्ट खेलने वाले सातवें श्रीलंकाई क्रिकेटर बन जाएंगे। सनथ जयसूर्या (110), मुथैया मुरलीधरन (132), चमिंडा वास (111), कुमार संगकारा (134), महेला जयवर्धने (149) और एंजेलो मैथ्यूज (117) ने श्रीलंका के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications