युजवेंद्र चहल ने इन्स्टाग्राम पर मैसेज पर लड़की को दिया दोस्ती का ऑफ़र? महिला ने वीडियो बनाकर किया खुलासा

क्रिकेटर्स और टीवी या फिल्म स्टार्स के अफेयर हमेशा से रहे हैं और आजकल तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ भी उनके रिश्ते देखे जाते हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के साथ भी तो यही देखने को मिला था। दोनों ने ऑनलाइन ही बातचीत की थी और बाद में शादी कर ली।

हालांकि अब चहल और धनश्री वर्मा की शादी टूट गई है और दोनों का तलाक भी हो गया है लेकिन चार साल तक दोनों साथ रहे थे। इस बीच एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बड़ा खुलासा किया है, जिसका हिंट बिलकुल युजवेंद्र चहल की तरफ ही जाता है। भारतीय क्रिकेटर से जुड़ा एक किस्सा देखने को मिला है, जो वायरल हुआ है और चहल के ऊपर एक बार फिर से सवाल खड़ा हुआ है।

yuzvendra chahal

सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना चेहरा सीमा कन्याल ने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि एक क्रिकेटर ने उनको मैसेज किये थे, जिनके मैंने जवाब नहीं दिया। नाम नहीं लेकर भी उन्होंने इस क्रिकटर के बारे में इतना बता दिया कि लोग समझ गए।

उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर का मेरे पास मैसेज आया, मैंने जवाब नहीं दिया और अपने शूट में व्यस्त हो गई इसलिए काफी टाइम तक मैंने इन्स्टाग्राम ओपन नहीं किया। जब वापस आकर देखा तो मुझे लगातार कई मैसेज आये हुए थे। मुझसे पूछा गया कि क्या आप बात नहीं करना चाहती? आप व्यस्त हो क्या? सीमा ने इन मैसेजज का कोई जवाब नहीं दिया।

हालांकि उन्होंने कहा कि मैं नाम तो नहीं बताउंगी लेकिन इतना बोल सकती हूँ कि यह क्रिकेटर एक लेग स्पिनर है और हाल ही में काफी चर्चा में रहा है। इसके बाद फैन्स ने खुद ही अटकलें लगाने लगे कि कुछ तो गड़बड़ है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा एक ही लेग स्पिनर चर्चा में रहा है, उसका नाम युजवेंद्र चहल है।

भारतीय क्रिकेटर का नाम आते ही पॉडकास्ट की यह क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो गई है और फैन्स चहल को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि सीमा ने नाम नहीं लिया लेकिन जो बातें उन्होंने हिंट के तौर पर बताई है, वे चहल की तरफ इशारा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+